खेल से टीमवर्क और लीडरशिप की बढ़ती है भावना मोहम्मद सालिम
फाइनल जीतकर मिनी हीरो कप क्रिकेट टूर्नामेंट की चैम्पियन बनी आर्मी एलेवन,उप विजेता रही लकी एलेवन
समाजसेवी मोहम्मद सालिम,मोबिन सिकंदर,दीपक निगम,जाफर कुरैशी ने दोनो टीमो को दी ट्राफियां
रिपोर्ट-अज़मी रिज़वी-शहाबुद्दीन सिद्दीकी
जैदपुर बाराबंकी। नगर पंचायत कार्यालय के बगल स्थित मैदान पर चल रहे तीन दिवसीय मिनी हीरो कप टेनिस बॉल क्रिकेट टूर्नामेंट का आज फाइनल मैच के साथ समापन हो गया।समापन के बाद हीरो मोटरसाइकिल एजेन्सी के प्रोपराइटर व वरिष्ठ व्यापारी नेता समाजसेवी मोहम्मद सालिम, दादरा प्रधान मोबिन सिकंदर व जाफर कुरैशी द्वारा दोनो टीमो को ट्राफी देकर सम्मानित किया गया।इस अवसर पर मोहम्मद सालिम नेता ने खिलाड़ियो और क्रिकेट प्रेमियो को संबोधित करते हुए कहाकि खेलो से आपसी सद्भावना,सेहत और भाईचारे को बढ़ावा मिलता है।श्री सालिम ने कहाकि इस भाग दौड़ भरी जिंदगी मे कुछ समय निकालकर अपनी सेहत पर भी ध्यान देना चाहिए।खेल से शरीर फिट रहता है।इससे टीमवर्क और लीडरशिप की भावना बढ़ती है।खेल के माध्यम से नीरस जीवन मे ऊर्जा का संचार होता है।उन्होने कहाकि कि वर्तमान मे स्पोर्ट्स मे बेहतर जाब के अवसर भी मिल रहे है।उन्होने आगे कहाकि खेल को खेल भावना से ही खेलना चाहिए खेल मे एक टीम जीतती और एक टीम हारती है।खिलाड़ियो को हार जीत से सबक लेकर गलतियो मे सुधार कर आगे बढ़ना चाहिए।मोहम्मद सालिम ने आयोजक मंडल को शानदार टूर्नामेंट के आयोजन के लिए बधाई देते हुए उनकी हौसला अफजाई की।

मिनी हीरो कप टेनिस बॉल क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल मैच आर्मी एलेवन और लकी एलेवन के बीच खेला गया।आर्मी एलेवन ने टास जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया।पहले बल्लेबाजी करने उतरी लकी एलेवन ने निर्धारित 8 ओवर मे 98 रन बनाये।जवाब मे बल्लेबाजी करने उतरी आर्मी एलेवन ने आखिरी ओवर तक पहुंचे रोमांचक मुकाबले को 99 रन बनाकर जीत लिया।आज के मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार बल्लेबाजी के लिए उमर को दिया गया।इस अवसर पर वरिष्ठ भाजपा नेता दीपक नेता,चांद खान,पत्रकार वसीम खान, सभासद मो कासिम,उमेर अंसारी,मास्टर मोहम्मद अहमद, इमामुद्दीन,अकरम खान, इमदाद मामा,मास्टर आसिम, दिनेश सोनी सहित सैकड़ो लोग उपस्थित रहे।
विजेता आर्मी एलेवन और उप विजेता लकी एलेवन टीम हुई सम्मानित

जैदपुर बाराबंकी। हीरो कप के विनर टीम आर्मी इलेवन को 8000 रुपये और विनर ट्राफी से जैदपुर हीरो एजेंसी प्रोपराइटर मोहम्मद सालिम ने नवाजा और रनर टीम लकी इलेवन को 5000 रू और रनर ट्राफी से वरिष्ठ भाजपा नेता दीपक निगम ने नवाजा। वही मैन आफ द सीरीज शादाब मैकसवेल को मसौली प्रधान संघ के पूर्व अध्यक्ष दादरा प्रधान मुबीन सिकंदर ने दिया।
