ग्रामीण क्षेत्र मे नही है प्रतिभाओ की कमी,हार जीत से सबक लेकर आगे बढ़े खिलाड़ी मोहम्मद सालिम
समाजसेवी मोहम्मद सालिम ने किया मिनी हीरो कप क्रिकेट टूर्नामेंट का उद्घाटन
मास्टर इसराइल कुरैशी, मोहम्मद अहमद, बब्बू शेख,दिनेश सोनी, वसीम खान,बब्लू आरामशीन सहित सैकड़ो लोग रहे मौजूद
रिपोर्ट-अज़मी रिज़वी- शहाबुद्दीन सिद्दीकी
जैदपुर बाराबंकी। कस्बा के नगर पंचायत के बगल मे स्थित खेल मैदान मे मिनी हीरो कप क्रिकेट टूर्नामेंट का उद्घाटन कस्बे के प्रमुख व्यवसायी समाजसेवी मोहम्मद सालिम द्वारा हाजी इस्राइल कुरैशी, मास्टर मोहम्मद अहमद,बब्बू शेख, दिनेश सोनी,बब्लू आरामशीन व सैकड़ो दर्शको की मौजूदगी मे फीता काटकर किया।टूर्नामेंट का उद्घाटन मैच यूनाइटेड इलेवन मुख्खिन, वसीनगर एलेवन के बीच हुआ।जिसको यूनाइटेड इलेवन ने आसानी से जीत लिया।

इस मौके पर समाजसेवी मोहम्मद सालिम ने कहाकि जीवन मे खेल का बहुत महत्व है।खेल से खिलाड़ियो के शरीर के साथ ही मानसिक विकास भी होता है।उन्होने आगे कहाकि ग्रामीण क्षेत्र मे खेलो से जुड़ी बहुत सी ऐसी प्रतिभाएं मौजूद है जो देश का नाम रौशन कर सकती है।हमे ऐसे खेलो का आयोजन करते रहना चाहिए जिससे ऐसी प्रतिभाओ मे निखार लाया जा सके ताकि वह आगे चलकर देश का नाम रौशन कर सके।मोहम्मद सालिम ने इस शानदार टूर्नामेंट के लिए आयोजक मंडल के सदस्यो को बधाई देते व खिलाड़ियो का उत्साहवर्धन करते हुए कहाकि खेल को खेल की भावना से ही खेलना चाहिए।खेल मे हार जीत लगी रहती है।हार जीत से सबक लेकर खिलाड़ियो को आगे बढ़ना चाहिए।

टूर्नामेंट का उद्घाटन मैच यूनाइटेड इलेवन मुख्खिन और वसीनगर इलेवन के बीच खेला गया।पहले बल्लेबाजी करते हुए वसीनगर इलेवन ने फैजू 15 बाल पर 40 रन और शाकिब के 14 बाल पर 18 रन की मदद से 8 ओवर मे 4 विकेट पर 102 रन बनाये।लक्ष्य का पीछा करने उतरी यूनाइटेड इलेवन ने दानिश के 16 बाल पर 39 रन और शमीम 11 बाल पर 33 रन की मदद से 2 विकेट खोकर 103 रन बनाकर मैच जीत लिया।टूर्नामेंट के आयोजक मंडल के सदस्यो मोहम्मद सलमान, मोहम्मद शादाब, आकिब फैसल, अफजल, सुहेल, अबुबकर, गुफरान, फुरकान, दानिश आदि ने मुख्य अतिथि मोहम्मद सालिम व आये हुए सभी मेहमानो और दर्शको का शुक्रिया अदा किया।

