अधिकारियो ने पोलिंग बूथो का जायजा लेकर दिये आवश्यक दिशा निर्देश
मसौली बाराबंकी। शनिवार को सहायक विकास अधिकारी आईएसबी मदनगपाल कनौजिया एडीओ एमआई अरुण कुमार व्यास के साथ ग्राम पंचायत बड़ागांव एव दादरा के पोलिंग बूथों का जायजा लिया तथा साफ सफाई पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिये।अधिकारियो ने ग्राम पंचायत बड़ागांव के प्राथमिक विद्यालय प्रथम व द्वितीय मे बने पोलिंग बूथो पर पेयजल,रैम्प,बिजली,टॉयलेट एवं अन्य जरूरी व्यवस्थाओ का निरीक्षण किया।साफ-सफाई व मतदान के दिन छाया की व्यवस्था किए जाने के निर्देश दिए है।विद्यालय मे साफ सफाई का निर्देश देते हुए मौक़े पर ही सफाईकर्मी लज्जावती से प्रतिदिन सफाई करने के निर्देश दिये।इसके पश्चात ग्राम पंचायत दादरा के बूथो का स्थलीय निरीक्षण किया।इस दौरान ग्राम प्रधान प्रतिनिधि नूर मोहम्मद,पंचायत सचिव जैसराम, उत्तम कुमार वर्मा,रोजगार सेवक विनोद कुमार राव आदि लोग मौजूद रहे।
