अज्ञात कारणो के चलते मोबाइल की दुकान मे लगी आग, लाखो का सामान जलकर हुआ खाक
रिपोर्ट-अज़मी रिज़वी-शहाबुद्दीन सिद्दीकी
जैदपुर बाराबंकी। जैदपुर कस्बा के मंगाताल के निकट आमीन मोबाइल की दुकान में आग लगने से लाखो का सामान मोबाइल,कवर,फोल्डर आदि जलकर राख हो गये।जानकारी के अनुसार जैदपुर कस्बा के मंगाताल के निकट स्थित आमीन मोबाइल शॉप में बीते मध्य रात्रि मे अचानक अज्ञात कारणों के चलते भीषण आग लग गई।वही सामने मौजूद होटल संचालक द्वारा दुकान से धुआं उठते देख रविवार की सुबह करीब 5 बजे इसकी सूचना मोबाइल दुकान संचालक अमीन को दी गई। सूचना मिलते ही आनन फानन मे दुकानदार मौके पर पहुंचे। दुकान संचालक ने शटर खोलकर देखा तो दुकान मे भीषण आग लगी हुई थी।कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।लेकिन दुकान मे रखा हुआ लाखों रुपए का सामान जलकर राख हो गया।वहीं आमीन ने पुलिस को शिकायती प्रार्थना पत्र देकर बताया है कि इस घटना मे करीब उनका 15 लाख रुपए का नुकसान हुआ है।

