अलग अलग गांवो मे दो लोगो ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, पुलिस जांच मे जुटी
रिपोर्ट-अज़मी रिज़वी-सचिन गुप्ता
सिरौलीगौसपुर बाराबंकी। बदोसरांय थाना क्षेत्र के दो अलग अलग गांवो में एक 21 वर्षीय युवक व एक 58 वर्षीय व्यक्ति ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया है।दोनो मामलो मे पुलिस उपाधीक्षक रामनगर सौरभ श्रीवास्तव,प्रभारी निरीक्षक कोतवाली बदोसरांय सन्तोष कुमार,उपनिरीक्षक सालिक राय आदि ने शवो को उतरवा कर पंचायत नामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है।कोतवाली बदोसरांय क्षेत्र के ग्राम खोर एत्मादपुर के 21 वर्षीय सुधीर कुमार साहू पुत्र मायाराम ने आत्महत्या करने से पूर्व सुसाइड नोट छोड़ गया है।जिसमे छः माह पूर्व कोर्ट मैरिज का हवाला भी है।लड़की के परिजनों द्वारा परेशान करने के चलते जीवन लीला समाप्त करने की बात कही गई है।पुलिस ने सुसाइड नोट को क़ब्ज़े में लेकर जांच पड़ताल में जुट गई है।

वही दूसरी घटना कोतवाली बदोसरांय क्षेत्र के अमरा कटेहरा देवी मन्दिर की है।जहां पर तीन वर्षो से रह रहे लखनऊ निवासी 58 वर्षीय ओमप्रकाश पुत्र राम प्रकाश सोनी ने बीती रात फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।ओमप्रकाश कटेहरा देवी मन्दिर परिसर में साफ सफाई करता था और वहीं बंगलानुमा टीन के छप्पर में रहता था।बीती रात फांसी लगा ली सन्दिग्ध परिस्थितियों में सुबह उसका शव लटका पाया गया।मन्दिर के पुजारियों ने घटना की सूचना कोतवाली बदोसरांय पुलिस को दी मौके पर पंहुचे पुलिस उपाधीक्षक रामनगर सौरभ श्रीवास्तव,प्रभारी निरीक्षक सन्तोष कुमार,उपनिरीक्षक सालिक राय आदि ने शवों को उतरवा कर पंचायत नामा भरकर पोस्टमार्टम को भिजवा दिया है।
