बाराबंकी। लोकसभा सामान्य निर्वाचन 2024 के निर्वाचन क्षेत्र-53 बाराबंकी (अनु.जाति) के अंतर्गत पहले दिन 08 प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र खरीदे हैं। भाजपा प्रत्याशी राजरानी रावत, निर्दलीय प्रत्याशी राम अनुज पुत्र स्व जंगबहादुर, स्वतन्त्र अभिव्यक्ति पार्टी से आशादेवी पत्नी राम प्रवेश निवासी मऊ जानीपुर, डॉ भीमराव अंबेडकर दल से सन्तोष रावत, राष्ट्रीय विकल्प पार्टी से सुधा गौतम पुत्री रामप्रसाद निवासी सिद्धार्थनगर पैसार,निर्दलीय रामलखन पासी,निवासी लखनऊ, आवामी समता पार्टी से महेन्द्र कुमार निवासी सीतापुर और निर्दलीय प्रत्याशी बाबूराम पुत्र दूधनाथ निवासी जमालपुर हैदरगढ़ ने अपना नामांकन पत्र क्रय किया है।वहीं भाजपा प्रत्याशी राजरानी रावत ने अपना नामांकन पत्र ज़िला निर्वाचन अधिकारी सत्येंद्र कुमार के समक्ष दाखिल किया।