कार ने बाइक को मारी जोरदार टक्कर, पिता पुत्र समेत तीन लोगों घायल
रिपोर्ट-अज़मी रिज़वी-अनिल कुमार
फतेहपुर बाराबंकी। थाना क्षेत्र फतेहपुर अनर्तगत फतेहपुर बाराबंकी मार्ग पर ग्राम भदनेवा मोड के पास तेज रफ्तार कार सवार पीछे से बाइक सवारो को जोरदार टक्कर मार कर मौके से फरार हो गया।जिससे तीनो लोग घायल हो गये।वही एक को गम्भीर चोटे आई है।प्राप्त जानकारी के अनुसार मोहम्मदपुर खाला थाना क्षेत्र के छंगेपुर गांव निवासी शिवम अपनी मोटरसाइकिल से पिता भीम कुमार और चाचा हरिलाल को लेकर फतेहपुर थाना क्षेत्र के हैदरगंज निवासी रिश्तेदार अजय कुमार के यहां आयोजित एक वैवाहिक कार्यक्रम में शिरकत करने जा रहा था कि फतेहपुर बाराबंकी मार्ग पर स्थित भदानेवा मोड पर जैसे ही गाड़ी मोड़ी की पीछे से आ रहे तेज रफ्तार कार सवार ने उन्हे जोरदार टक्कर मारते हुए वहां से रफू चक्कर हो गया।

घटना में बाइक सवार भीम और हरिलाल को गंभीर चोटें आ गई।वही शिवम को मामूली चोटे आई स्थानीय लोगो और रिश्तेदारो की मदद से सभी को एंबुलेंस के माध्यम से उपचार के लिए फतेहपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मे लाकर भर्ती कराया गया। सीएचसी फतेहपुर मे प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने भीम कुमार की हालत को नाजुक बताते हुए जिला अस्पताल बाराबंकी रेफर कर दिया।वही हरीलाल व शिवम को प्राथमिक उपचार के बाद हालात ठीक होने से उनको घर भेज दिया।सूचना मिलते ही घटना स्थल पर पहुंचकर पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
