थाना सम्पूर्ण समाधान दिवस मे आई 9 शिकायते, 2 का निस्तारण
रिपोर्ट-अज़मी रिज़वी-सचिन गुप्ता
सिरौलीगौसपुर बाराबंकी। थाना सम्पूर्ण समाधान दिवस कोतवाली बदोसरांय परिसर मे थानाध्यक्ष सन्तोष कुमार की अध्यक्षता में हुआ।जिसमे कुल 9 शिकायतें आई। 2 शिकायतों का मौके पर निस्तारण किया गया।शेष मामलों में राजस्व व पुलिस की टीम मौके पर भेजी गई है।

शनिवार को थाना कोतवाली बदोसरांय परिसर में सम्पूर्ण समाधान दिवस थानाध्यक्ष सन्तोष कुमार की अध्यक्षता में हुआ।जिसमें कुल 9 शिकायतें आई। 2 पुलिस व राजस्व से सम्बन्धित मामलों का मौके पर ही निस्तारण किया गया है।शेष मामलो मे पुलिस व राजस्व की टीम मौके पर भेजी गई है।दिवस में एसएसआई विष्णु कुमार शर्मा,विश्वनाथ सिंह,शुभेन्द्र अवस्थी,संदीप कुमार, महेंद्र जयसवाल,सुधांशु कटियार, उपनिरीक्षक सालिक राय, विनय कुमार वर्मा, रवि सरोज आदि राजस्व व पुलिसकर्मी मौजूद रहे।
