विधुत उपभोक्ताओ को ओटीएस योजना हेतु जागरूक करने निकाली गई रैली
रिपोर्ट-अज़मी रिज़वी-शहाबुद्दीन सिद्दीकी
जैदपुर बाराबंकी। आलाधिकारियों के आदेशानुसार उपभोक्ताओं को ओटीएस हेतु जागरूक करने को लेकर जैदपुर विद्युत उपकेंद्र से एक रैली निकाली गयी।जिसमें एसडीओ जेई सहित तमाम कर्मचारियों ने कस्बे के विभिन्न मोहल्लो मे जाकर एक मुश्त योजना का लाभ लेने के लिये उपभोक्ताओ से अपील करते देखे गये।

जानकारी के अनुसार बुधवार को सुबह दस बजे एसडीओ संदीप सिंह के नेतृत्व मे विद्युत वितरण उपकेंद्र जैदपुर से उपभोक्ताओं को एक मुश्त योजना के लिये जागरूक करने हेतु एक भव्य रैली निकाल कर थाना चौराहा, बड़ी बाजार,छोटा इमामबाड़ा,छोटी बाजार, बांध,मुख्किन,छेदा कटरा,बडापुरा, मेहंदी कटरा,महमूदपुर, पचदरी, मोलवी कटरा,अली अकबर कटरा सहित क्षेत्र के तमाम उपभोक्ताओं को ओटीएस की भारी छूट सहित विभिन्न जानकारियां दी गयी।इस मौके पर एसडीओ संदीप सिंह,जेई मिर्जा परवेज़ हुसैन,वकार मेहंदी,रोहित शुक्ला, संजय, सुरेन्द्र कुमार, मो वसी, मो फुरकान, आशिफ, इरशाद अंसारी सहित भारी संख्या मे विद्युत कर्मचारी मौजूद थे।
