पुलिस ने दो मादक पदार्थ तस्करो को किया गिरफ्तार, अवैध पोस्ता छिलका बरामद
अज़मी रिज़वी
बाराबंकी। थाना कोठी पुलिस द्वारा 2 मादक पदार्थ तस्करो को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 17 किलो 500 ग्राम अवैध पोस्ता छिलका व 1 अदद पिकअप वाहन बरामद किया गया है।जानकारी के अनुसार पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार सिंह द्वारा जनपद में अपराध एवं अपराधियों तथा मादक पदार्थ तस्करों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम मे आज प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार सिंह के नेतृत्व मे उप निरीक्षक सरफराज अहमद,मुख्य आरक्षी धर्मराज यादव व कांस्टेबल सन्तोष सिंह की थाना कोठी पुलिस टीम द्वारा मैनुअल एन्टेलीजेन्स के आधार पर अभियुक्त दिलीप उर्फ शैलेन्द्र कुमार पुत्र रामचन्दर निवासी सदरपुर थाना कोठी व मनीष कुमार पुत्र रामकुमार निवासी मोहिउद्दीनपुर थाना सतरिख को कुल 17 किलो 500 ग्राम अवैध पोस्ता छिलका व 1 अदद बोलेरो पिकअप यूपी 32 जीएन 3441 के साथ ग्राम इब्राहिमबाद के पास से गिरफ्तार किया गया।अभियुक्तो के विरुद्ध थाना कोठी पर मुअसं 146/2024 धारा 8/15 एनडीपीएस एक्ट पंजीकृत किया गया।
