ग्राम बोजा मे कोटेदार चयन के लिए खुली बैठक का आयोजन,नीरज बने नये कोटेदार
रिपोर्ट-अज़मी रिज़वी-शहाबुद्दीन सिद्दीकी
जैदपुर बाराबंकी। जिले के जैदपुर थाना क्षेत्र की ग्राम पंचायत बोजा में शनिवार को जिलाधिकारी सत्येन्द्र कुमार के आदेश पर उचित दर विक्रेता (कोटेदार) के चयन के लिए एक खुली बैठक का आयोजन किया गया।यह बैठक ग्राम पंचायत के प्राथमिक विद्यालय में हुई।जिसमें सहायक खंड विकास अधिकारी आलोक सिंह और एडीओ पंचायत महिला मीना श्रीवास्तव की उपस्थिति में भारी पुलिस बल तैनात था।बोजा पंचायत के पूर्व कोटेदार ने मार्च माह में अपने पद से त्यागपत्र दे दिया था, जिसके बाद यहां के लोग राशन के लिए दो किलोमीटर दूर मानपुर जाना पड़ते थे।इस कारण डीएम के निर्देश पर कोटेदार के चयन के लिए यह खुली बैठक आयोजित की गई।बैठक में दो उम्मीदवारों के समर्थक उपस्थित हुए।नीरज कुमार के पक्ष में 312 समर्थक जुटे थे, जबकि उनके प्रतिद्वंद्वी शांति के पक्ष में केवल 14 लोग थे। भारी समर्थन के कारण नीरज कुमार को ग्राम पंचायत बोजा का नया कोटेदार चुन लिया गया।इसके बाद बैठक में प्रस्ताव तैयार कर एसडीएम को भेज दिया गया।इस बैठक में ग्राम प्रधान सीमा बानों,पूर्ति निरीक्षक इमरान मंजूर,एडीओ पंचायत संजय कुमार,सचिव पंचायत सविव बृजेश्र कुमार,शैलजा तिवारी,कृष्ण कुमार सिंह,नवीन कुमार राय,एसएसआई योगेन्द्र मिश्रा,दरोगा आलोक सिंह,दीवान सुरेंद्र वर्मा,अखिलेश चौधरी, धीरेंद्र सिंह,राहुल,शकील अहमद सहित अन्य लोग मौजूद थे।
