सीतादेवी ग्रुप आफ कालेजेज की संस्थापिका स्वा सीता देवी की प्रथम पुण्य तिथि अर्पित की गई पुष्पांजलि
रिपोर्ट-अज़मी रिज़वी-सचिन गुप्ता
सिरौलीगौसपुर बाराबंकी। सीतादेवी ग्रुप आफ कालेजेज की संस्थापिका एवं समाजसेवी स्वा सीता देवी की प्रथम पुण्य तिथि सीतादेवी महाविद्यालय पारिजात धाम बरोलिया में पुष्पांजलि अर्पित कर मनाई गई।मंगलवार को सीतादेवी महाविद्यालय पारिजात धाम बरोलिया की संस्थापिका स्वर्गीय सीतादेवी की प्रथम पुण्य तिथि पर भावपूर्ण श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया।कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन और माता सीता देवी के चित्र पर महाविद्यालय के संरक्षक अवधेश कुमार शुक्ला प्रवन्धक श्रीमती सुनन्दा शुक्ला, निदेशक अभिषेक शुक्ला, उपनिदेशक अभिनव शुक्ला एंव कृर्षि संकाय के प्रोफेसर ओपी राव, फार्मेसी के डाक्टर धनंजय राय एंव समस्त शिक्षक छात्र,छात्राएं व गणमान्य व्यक्तियो ने श्रद्वांजलि अर्पित की।महाविद्यालय के संरक्षक अवधेश शुक्ला ने अपने वक्तव्य में कहाकि सीतादेवी जी का जीवन त्याग सेवा और शिक्षा के प्रति समर्पण का प्रतीक है।उन्होने इस संस्थान की नींव रखकर शिक्षा के माध्यम से समाज को नई दिशा देने का कार्य किया।उनकी प्रेरणा से सीतादेवी महाविद्यालय उच्च शिक्षा और समाज उत्थान में अग्रणी है।अन्त में 2 मिनट का मौन धारण कर श्रद्धासुमन अर्पित किया गया।इस मौके पर प्रेम नारायण वर्मा,पंकज शुक्ला,गोकरननाथ पान्डेय,सुरेश तिवारी, मंयक बाजपेयी,एलपीएस कोटवाधाम की प्राचार्या आरती शुक्ला,अनिरुद्ध अवस्थी,राम लखन अवस्थी,पंकज तिवारी, जय प्रकाश आदि मौजूद रहे।
