मृतक के परिजनो से मिलकर पूर्व विधायक ने व्यक्त की शोक संवेदनाएं
रिपोर्ट-अज़मी रिज़वी-सचिन गुप्ता
सिरौलीगौसपुर बाराबंकी। बीते दिनों गैर जनपद मे अलग अलग दुर्घटनाओ मे मृतक परिजनो से मिलकर पूर्व विधायक शरद कुमार अवस्थी शोक संवेदनाएं व्यक्त करते हुए हर संभव मदद का आश्वासन दिया।रविवार को पूर्व विधायक शरद अवस्थी ने मृतक किंतूर निवासी अवध राम कनौजिया के परिवार से मिलकर दुख व्यक्त किया एवं परिवार की हर संभव मदद करने का आश्वासन दिया।बीते दिनों उन्नाव में हुए बोरवेल हादसे मे अवध राम की दबकर कर मौत हो गयी थी।प्रतापगढ़ में सिपाही शिवम कनौजिया हजरतपुर निवासी की करंट लगने से मौत हो गई थी।रविवार को शरद कुमार अवस्थी ने परिवार से मिलकर शोक संवेदना व्यक्त किया।इसके बाद उन्होने कस्बा बदोसराय में कार्यकर्ताओ के साथ बैठक कर भारतीय जनता पार्टी के द्वारा चलाए जा रहे सदस्यता अभियान में हिस्सा लेकर एक दर्जन से अधिक लोगों को भाजपा का सदस्य बनाकर उनको ज़िम्मेदारी थी।इस अवसर पर जिला मंत्री रामसागर कनौजिया,प्रहलाद कुमार विमल, मेड़ीलाल मौर्य आदि लोग मौजूद रहे।
