धनतेरस के मौके पर कस्बे मे बर्तनों व मूर्तियों की दुकानो पर दिख रही भारी भीड़
रिपोर्ट-अज़मी रिज़वी-शहाबुद्दीन सिद्दीकी
जैदपुर बाराबंकी। धनतेरस के मौके पर कस्बे सहित अन्य स्थानों पर बर्तनों व मूर्तियों की अनेक दुकाने सजी रही। वही खरीददारी को लेकर कस्बे में चहल पहल दिखी,लोग जमकर कर रहे है।खरीददारी साथ लोगो को दीपावली का उपहार भी दुकानदारो द्वारा दिया जा रहा है।त्योहारो के नजदीक आते ही बाजार में चहल-पहल बढ़ गई।जहां एक तरफ हाजी गुड्डू व जमील सहित तमाम बर्तनो की दुकानो को सजा दिया गया है।जहां हाजी गुड्डू की दुकान पर लोगों की भीड़ लगी रही जहां पर्व को लेकर लोगों को उपहार भी दिये जा रहे है।

वहीं बर्तन,मिट्टी के बर्तन और मूर्तियां,रंग बिरंगी लाइटिंग और झालर,रंगोली,लक्ष्मी गणेश की मूर्तियों सहित लाईट व सजावट का सामान बेचने वाले फुरकान,बब्लू आदि ने बताया इस बार सामान थोड़ा महंगा मिला।लेकिन खरीददारी करने वालो की कमी नहीं है।तो वही मिट्टी की मूर्ति बेच रहे लोगों ने बताया पिछले साल से अबकी बार मूर्तियां महंगी हुई है।लेकिन पूजा के लिए जाने वाली है मूर्तियां लोग खरीदते रहते है।ज्यादातर मूर्तियां प्लास्टर ऑफ पेरिस की बनी होती है।साथ ही मिट्टी की मूर्तियां रहती हैं जो की काफी महंगी रहती हैं। इसके साथ ही मिठाई की दुकानो पर भी लोगों ने लाइन लगाना शुरू कर दिया है।जिसे लेकर बजार की रौनक बढ़ गयी है।
