बाराबंकी। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने हर वर्ष की तरह इस बार भी देवा शरीफ दरगाह मे उर्स के अवसर पर चादर भेजी।इस बार भी यह चादर पार्टी के अल्पसंख्यक सभा के प्रदेश सचिव कय्यूम प्रधान के हाथो भेजी गयी।अखिलेश यादव के इस कदम को अमन चैन का संदेश देने वाला माना जा रहा है।आपको बताते चले कि हाजी वारिस अली शाह की देवा स्थित मजार हिन्दू मुस्लिम एकता की प्रतीक मानी जाती है।हाजी वारिस अली शाह ने जो रब है वही राम है का संदेश दिया जो जो धर्म और समुदायो के बीच की खाई को पाटने का प्यास था।यही कारण है कि देवा स्थित उनकी दरगाह पर सभी धर्मो के लोग पूरी अकीदत और श्रृद्धा के साथ आते है।