विधुत विभाग की टीम ने 40 कनेक्शन किये चेक,4 पर मुकदमा दर्ज
रिपोर्ट-अज़मी रिज़वी-शहाबुद्दीन सिद्दीकी
जैदपुर बाराबंकी। विभाग द्वारा लगातार बिजली चोरों पर पैनी नजर रखते हुए सुबह सुबह बिजली विभाग के लोगों को अपने गांव में देखने से मच गया हड़कंप।कांबिंग अभियान में बकाया वसूली करने के साथ 40 लोगो के कनेक्शन को भी चेक किया गया।साथ ही चार लोगों के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत कराकर कार्यवाही की गयी।आलाधिकारियो के आदेशानुसार जैदपुर विद्युत वितरण केन्द्र जैदपुर द्वारा बिजली की चोरी की रोक थाम व बकाया वसूली के लिये विभागीय टीम शुक्रवार को सुबह सुबह कांबिंग अभियान में रानीगंज फीडर के 40 कनेक्शन चेक कर 4 बकायादारो के कनेक्शन को काट कर 61000 रू राजस्व वसूली की।साथ ही धर्मराज पुत्र इंदल प्रसाद,पुष्पा देवी पत्नी,अमरेश कुमार,चन्दरेश कुमार पुत्र मनीराम,संतोष कुमार पुत्र राम कैलाश मीनापुर याकूतगंज को बाईपास कटिया फंसाकर चोरी करते पकड़ा गया।जिनके विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराकर विभागीय कार्यवाही की गयी।इस अवसर पर जेई मिर्जा परवेज़ हुसैन,वकार मेहंदी,रोहित शुक्ला,नरेन्द्र सिंह,रूपेंद्र सिंह, सहित अन्य कर्मचारी मौजूद थे।इस संबंध में एसडीओ संदीप सिंह ने बताया कि लगातार हो रही दिक्कत के चलते बिजली चोरों पर पैनी नजर रखा जा रहा है।अभियान के अंतर्गत चेकिंग बकाया वसूली का कार्य जारी है।
