रामनगर बाराबंकी। भगवान श्री राम हम सभी के लिये आदर्श हैं प्रभु श्री राम के जीवन चरित्र से हम सभी को प्रेरणा लेनी चाहिये।यह बात ब्लाक प्रमुख संजय तिवारी ने ग्राम पंचायत अशोक पुर चाचूसराय मे आयोजित पांच दिवसीय दिवसीय रामलीला महोत्सव का उद्घाटन करने के पश्चात व्यक्त की।मुख्य अतिथि ब्लाक प्रमुख श्री तिवारी ने उपस्थित लोगो को सम्बोधित करते हुए कहाकि भगवान श्री राम हमेशा सत्य के रास्ते पर चले।मर्यादा का पालन कर वह मर्यादा पुरुषोत्तम कहलाये।

पांच दिवसीय रामलीला महोत्सव का मुख्य अतिथि ब्लाक प्रमुख ने द्वीप प्रज्वलित कर उद्घाटन किया और रामलीला कमेटी को हर संभव सहयोग उपलब्ध कराये जाने की घोषणा की।मेला कमेटी के अध्यक्ष मोहम्मद इरफान ने बताया रावण जन्म दशरथ प्रतीक्षा सरस्वती आराधना और मंगलवार को राज्याभिषेक की तैयारी।मंथरा केकई संवाद केवट संवाद बुधवार को पंचवटी सूपनखा नाशिका भंग बृहस्पतिवार को रावण वध, शुक्रवार को राजगद्दी राज्य अभिषेक के साथ मेला का समापन किया जाएगा।रामलीला उद्घाटन के अवसर पर क्षेत्र पंचायत सदस्य संग्राम सिंह,श्री रामलीला सेवा समिति के प्रबंधक राय सिंह वर्मा,ग्राम प्रधान राजकुमार गौतम, राजेंद्र यादव, पूर्व प्रधान सतीश चंद्र रावत, मेला अध्यक्ष मोहम्मद इरफान, महामंत्री डॉ. सुरेशचंद्र शर्मा,कोषाध्यक्ष सतीश।चंद्र यादव व मेला कमेटी के सभी सदस्यगण व क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।
