पत्नी की साड़ी का फंदा बनाकर एक युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या
रिपोर्ट-अज़मी रिज़वी-शहाबुद्दीन सिद्दीकी
जैदपुर बाराबंकी। पत्नी की साड़ी का फंदा बनाकर एक युवक ने फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर दी।इस बात की जब जानकारी हुई तो परिवार में कोहराम मच गया।मौके पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेज जांच पड़ताल शुरू कर दी है।मामला जैदपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत कोपवा गांव का है। जहां पर शनिवार की सुबह करीब 6 बजे अनिल गौतम उर्फ पिंटू घर के अंदर पत्नी के साड़ी से फांसी के फंदे से लटका हुआ शव मिला। जिसे देख परिवार में कोहराम मच गया। इसकी सूचना पुलिस को दी गई।सूचना के बाद मौके पर पहुंचे पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा और मामले की जांच पड़ताल में जुट गयी है।परिजनो के मुताबिक मृतक अनिल शराब पीने का आदी था और अचानक अज्ञात कारणों के चलते घर के अंदर फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया है।इस संबंध में थाना प्रभारी अमित प्रताप सिंह ने बताया कि बीती रात युवक काफी नशे में था। और नशे के चलते होश हवास खो चुका था।जिसे परिवार के लोगो ने डांट फटकार सोने की बात कही थी।सुबह फांसी पर लटका हुआ शव मिला है।किसी प्रकार की कोई तहरीर नहीं मिली है।शव को पोस्टमार्टम हेतु भेज जांच पड़ताल जारी है।
