संचारी रोग जागरुकता अभियान के तहत ब्लाक प्रमुख, बीडीओ के नेतृत्व मे चला सफाई अभियान
रिपोर्ट-अज़मी रिज़वी-सचिन गुप्ता
सिरौलीगौसपुर बाराबंकी। ब्लाक में संचारी रोग जागरुकता अभियान के तहत ब्लाक प्रमुख रेनू वर्मा,खंण्ड विकास अधिकारी अदिती श्रीवास्तव,बाल विकास परियोजना अधिकारी प्रभारी अर्चना वर्म,प्रधान संघ अध्यक्ष बेनी प्रसाद वर्मा एंव ग्राम प्रधानों ने पूरा ब्लाक परिसर की साफ सफाई किया एंव पौध रोपित किया है।ब्लॉक प्रमुख रेनू वर्मा ने ग्राम प्रधानों से अपने-अपने गांव में साफ सफाई रखने की अपील किया।उन्होने कहाकि इस समय संचारी रोगों के फैलने की पूरी संभावना रहती है।जिसके लिए हमें पहले से ही तैयारी कर लेनी चाहिए। गांव में साफ सफाई के साथ ही लोगों को सफाई के प्रति जागरूक करना होगा जिससे कि संचारी रोगों पर रोकथाम किया जा सके।खंड विकास अधिकारी अदिति श्रीवास्तव ने ग्राम प्रधानों से कहा कि आप लोग बृहद स्तर पर नाली नालों की साफ सफाई कराए तथा बिलीचिंग पाउडर और अन्य दवाइयों का छिड़काव भी समय-समय पर करवाते रहे जिससे संचारी रोग न फैले। इस अवसर पर प्रधान मैकूलाल, रामसिंह यादव गुडडू, हाजी मुश्ताक अहमद, गुलाम हुसेन, सुहेल खां,अमित वर्मा,शैलेन्द्र कुमार शुक्ला, असीम श्रीवास्तव, सुधांशू वर्मा आदि ने ब्लाक परिसर में साफ सफाई करके पौध रोपित कर संचारी रोग जागरुकता अभियान चलाया।
