जुलूस से लौट रही बालिका के ट्रक की चपेट में आ जाने से मौके पर हुई मृत्यु
एक उप निरीक्षक और तीन आरक्षियो को किया गया निलम्बित
रिपोर्ट-अज़मी रिज़वी-अशोक कुमार सिंह
रामनगर बाराबंकी। जुलूस से लौट रही बालिका के ट्रक की चपेट में आ जाने से उसकी मौके पर ही मृत्यु हो गई।पुलिस ने ट्रक और उसके चालक को कब्जे में लेकर आवश्यक लिखा पढ़ी कर शव को पीएम के लिये जिला चिकित्सालय भेजा है।सड़क दुर्घटना से हुई मृत्यु से आक्रोशित लोगो को समझाने बुझाने के लिए अपर पुलिस अधीक्षक को भी देर रात्रि मौके पर पहुंचकर हालात को सम्हालना पड़ा।काफी देर तक चली वार्ता के बाद शिथिलता के आरोप में एएसपी ने दरोगा सहित तीन सिपाहियों को निलम्बित कर दिया।पीड़ित पिता की तहरीर पर पुलिस ने अभियोग पंजीकृत कर लिया है।

प्राप्त विवरण के अनुसार नगर पंचायत रामनगर में सोमवार की देर रात्रि बारह रबी उल अव्वल का झंडा जुलूस निकाला गया।जिसके चलते बदोसराय की ओर से कस्बे के अन्दर होकर तिराहा से आने वाले वाहनो को नगर के अंदर प्रतिबंधित कर दिया गया।जुलूस समापन के बाद धीरे-धीरे पहले से खड़े वाहनों का निकलना शुरू हुआ इसी बीच इश्तियाक की पुत्री शमा बुढ़वल से झंडा जुलूस कार्यक्रम देखकर लौट रही थी।उपाध्याय मोड़ के पास बदोसराय की ओर से आ रहा ट्रक यूपी 33 टी 5637 ने पीछे से टक्कर मार दी।जिससे किशोरी गंभीर रूप से घायल हो गई।जिसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया जहां पर जांचों उपरांत चिकित्सको ने उसे मृत्यु घोषित कर दिया।पुलिस ने चालक को गिरफ्तार कर ट्रक को कब्जे में लेकर पीड़ित की तहरीर के आधार पर अभियोग पंजीकृत कर लिया।धार्मिक कार्यक्रम के चलते तत्काल लोग मौके पर जमा हो गए और लापरवाहो के विरुद्ध कार्रवाई की मांग करने लगे।अपर पुलिस अधीक्षक चिरंजीव नाथ सिन्हा घटनास्थल पहुंचकर लोगो को समझने बुझाने के बाद तत्काल प्रभाव से हल्का दरोगा धर्मेंद्र सिंह राठौर,सिपाही जयचंद,ओमप्रकाश व दिनेश पाल को निलंबित कर उनके विरुद्ध विभागीय कार्यवाही का आश्वासन दिया।
