पशुओ को चराकर घर लौट रहे अधेड की कल्याणी नदी पार करते मे समय तेज बहाव मे बह जाने से हुई मौत
रिपोर्ट-अज़मी रिज़वी-नूर मोहम्मद
मसौली बाराबंकी। गुरुवार की देर शाम पशुओ को चराकर घर लौट रहे एक 55 वर्षीय अधेड की कल्याणी नदी पार करते मे समय तेज बहाव मे बह गये।परिजनो को सूचना मिलते ही नदी मे तलाश की परन्तु पता नही चला।शुक्रवार को गोताखोरो की मदद से शव बरामद किया गया पुलिस ने पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।थाना क्षेत्र के ग्राम बिरौली निवासी 55 वर्षीय अधेड रामसागर यादव पुत्र तुलसीराम गुरुवार को कल्याणी नदी के किनारे पशुओ को चराने गया था शाम को घर वापस के दौरान पशुओ को नदी पार कराने के बाद स्वय नदी पार कर रहा था कि अचानक पैर फिसलने से नदी के बहाव मे आ जाने से नदी मे बह गया।परिजनो को जानकारी होते ही नदी मे तलाश की परन्तु मौसम खराब होने के साथ साथ अंधेरा होने के कारण पता नही चल सका। शुक्रवार की सुबह कल्याणी नदी के पुल के नीचे जाल लगाया गया और गोताखोरो की मशकत के बाद शव को बरामद कर लिया है।पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना के बाद से परिजनों का रो-रो के बूरा हाल है।
