ब्लॉक प्रमुख ने कंपोजिट विद्यालय का औचक निरीक्षण, गंदगी देख जताई नाराजगी
रिपोर्ट-अज़मी रिज़वी-सचिन गुप्ता
सिरौलीगौसपुर बाराबंकी। ब्लॉक प्रमुख ने कंपोजिट विद्यालय सिरौलीगौसपुर का औचक निरीक्षण किया। उन्होने छात्र छत्राओं के कक्ष में पहुंचकर बच्चों से बातचीत की।छात्र छात्राओ को मिलने वाले मध्यान भोजन के बारे में भी पूछा।प्रमुख ने किचन व विद्यालय परिसर की साफ सफाई देखा।विद्यालय परिसर व कमरों मे गन्दगी मिलने पर प्रधान व प्रधानाध्यापक को सफाई करवाने के निर्देश दिये।गुरुवार को ब्लॉक प्रमुख रेनू वर्मा ने अचानक से कंपोजिट विद्यालय सिरौली पहुंची।जहां पर उन्होने सबसे पहले छात्र-छात्राओ के कक्ष पहुंची और बच्चो से बात किया।उसके बाद उन्होने प्रधानाध्यापक कक्ष,अतिरिक्त कक्ष,किचन व विद्यालय परिसर का निरीक्षण किया।उनको कई स्थानो पर गंदगी मिली तथा किचन मे भी साफ सफाई नही थी।जिसको लेकर ब्लॉक प्रमुख नाराज हुई और उन्होने प्रधानाध्यापक बृजेश शुक्ला व ग्राम प्रधान मैकूलाल से विद्यालय मे साफ सफाई के साथ जो कमियां हैं उनको दूर करने के लिए कहा।ब्लॉक प्रमुख रेनू वर्मा ने बताया कि सिरौलीगौसपुर कंपोजिट विद्यालय का निरीक्षण किया गया।जहां पर साफ सफाई सही ढंग से नहीं की जा रहे है।जिसपर खंड शिक्षा अधिकारी से बात कर विद्यालय की साफ सफाई करवाने के लिए कहा गया है।