अधिवक्ताओ ने एसडीएम को सौंपा राज्यपाल को सम्बोधित 6 सूत्रीय ज्ञापन
रिपोर्ट-अज़मी रिज़वी-सचिन गुप्ता
सिरौलीगौसपुर बाराबंकी। बार एसोसिएशन सिरौलीगौसपुर के अध्यक्ष शिव वरदान सिंह एंव मंत्री महन्त दीपक दास एडवोकेट के नेतृत्व मे राज्यपाल को संबोधित 6 सूत्रीय ज्ञापन मांग पत्र उपजिलाधिकारी सिरौलीगौसपुर प्रीति सिंह को दिया गया है।दिये गये ज्ञापन मांग पत्र मे कहा गया है कि शासन द्वारा अपेक्षित व विधि द्वारा स्थापित होने वाली नैतिक एंव आदर्श मूल्यों की स्थापना के लिए प्रदेश के समस्त अधिवक्ताओ की मूलभूत एंव मौलिक सम्बंध निराकरण हेतु एक प्रदेश स्तरीय समिति का निर्माण किया जाएगा।इस गठित होने वाली समिति का निर्माण अधिवक्ताओ की आवाज बार काउंसिल आफ इंडिया,बार काउंसिल आफ उत्तर प्रदेश तथा केन्द्र व राज्य सरकार के समक्ष प्रभावशाली तरीके उठाते हुए उसका निराकरण कराना तथा अधिवक्ता समाज की एकता अखंडता एंव श्रेष्ठता को और सुदृढ बनाने के उद्देश्य से क्रमवार प्रदेश के चारों अंचलों में अधिवक्ता सम्मेलन कराये जाने के लिए ज्ञापन मांग पत्र राज्यपाल उत्तर प्रदेश को सम्बोधित उपजिलाधिकारी को दिया गया है।इस मौके पर सत्यनाम वर्मा, बहोरी प्रसाद शुक्ला,राम प्रसाद वर्मा उपाध्यक्ष,काली प्रसाद यादव,राना प्रताप सिंह, सुनील द्विवेदी, राजाराम नाग, जगदेव प्रसाद रावत,राना तिवारी,धनलाल रावत आदि मौजूद रहे।
