नगर अध्यक्ष हसीम अंसारी ने सांसद तनुज पुनिया का किया जोरदार स्वागत
रिपोर्ट-अज़मी रिज़वी-अकरम खान
जैदपुर बाराबंकी। नवनिर्वाचित बाराबंकी सांसद तनुज पुनिया का जैदपुर थाना चौराहे पर सोमवार को नगर अध्यक्ष हसीम अंसारी द्वारा माला पहनकर स्वागत किया गया और अपने क्षेत्र की समस्याओ को बताते हुए समस्याओ के निराकरण की बात कही।बाराबंकी सांसद तनुज पुनिया ने लोगो को आश्वासन देते हुए कहाकि जल्द से जल्द बाराबंकी की सारी समस्याओ का निजात मिलेगा।सोमवार को बाराबंकी सांसद तनुज पुनिया का सद्दीपुर भयारा,मसौली,बड़ागांव, बांसा,मुस्की नगर,सफदरगंज थाना चौराहा,बघौरा,ऊधौली, अटवा चौराहा होते हुए जैदपुर थाना चौराहा पर उनका स्वागत किया गया।इस अवसर पर तमाम कस्बावासी जैदपुर नगर अध्यक्ष हसीम अंसारी,गोठिया पूर्व प्रधान फूलचंद वर्मा,सभासद मोहम्मद आलम,मोहसिन राजा,राकिब अंसारी,शोएब राइन,मोहम्मद फैज,मोहम्मद इजहार ग्रामीण क्षेत्र के लोगो ने उनको माला पहनाकर स्वागत किया।
