ब्लॉक प्रमुख ने 86 लाभार्थियों को प्रधानमंत्री आवास स्वीकृति पत्र तथा 11 लाभार्थियों को सौंपा ताला चाबी
रिपोर्ट-अज़मी रिज़वी-सचिन गुप्ता
सिरौलीगौसपुर बाराबंकी। ब्लॉक प्रमुख रेनू वर्मा की अध्यक्षता एवं खंड विकास अधिकारी अदिति श्रीवास्तव के संयोजन मे प्रधानमंत्री आवास स्वीकृति पत्र एवं ताला चाबी वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।जिसमें लाभार्थियों को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का लाइव टेलीकास्ट प्रोग्राम भी दिखाया गया।सिरौलीगौसपुर विकासखंड सभागार में ब्लॉक प्रमुख रेनू वर्मा ने 86 लाभार्थियों को प्रधानमंत्री आवास स्वीकृति पत्र तथा 11 लाभार्थियों को ताला चाबी सौपा गया।खंड विकास अधिकारी अदिति श्रीवास्तव ने प्रधानमंत्री आवास स्वीकृति पत्र अपने वाले लाभार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि आप लोगों के खाते में प्रथम किस्त भेज दी गई है आप लोग खाते से पैसा निकलवा कर मकान बनाने का कार्य शुरू करें।ब्लॉक प्रमुख रेनू वर्मा ने लाभार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि सभी लाभार्थी आवास के का जो पैसा आया है उस पैसे को इधर-उधर न खर्च करें।आवास के पैसे से मकान बनवाने का कार्य शुरू करें। ब्लॉक के अधिकारियों के द्वारा आपके बन रहे मकान का समय समय पर निरीक्षण भी किया जाएगा।इस अवसर पर एडीओ कोऑपरेटिव आशीष वर्मा,पंचायत सचिव कुलदीप श्रीवास्तव, वीरेंद्र तिवारी,मनीष शुक्ला,सुरेश यादव, राजेश कुमार, सतीश वर्मा, बदोसराय ग्राम प्रधान निसार मेहंदी, थानाडीह प्रधान बेनी प्रसाद वर्मा, सैदनपुर प्रधान रियाज मसूद, रामपुर प्रधान नियाज अंसारी,क्षेत्र पंचायत सदस्य असीम श्रीवास्तव, सुधांशु वर्मा,तालिब अंसारी सहित तमाम लाभार्थी मौजूद रहे।