निवर्तमान सांसद उपेंद्र सिंह रावत ने जनसम्पर्क कर लोगो से की भाजपा सदस्य बनने की अपील
रिपोर्ट-अज़मी रिज़वी-नूर मोहम्मद
मसौली बाराबंकी। जैदपुर विधानसभा स्तरीय सदस्यता अभियान 2024 के के अंतर्गत रविवार को निवर्तमान भाजपा सांसद उपेंद्र सिंह रावत ने ग्राम पंचायत गुरेला,चंदनपुर, नसीरनगर मे लोगो से सम्पर्क कर अधिक से अधिक भाजपा के सदस्य बनने की अपील की।जनसम्पर्क के दौरान पूर्व सांसद उपेंद्र सिंह रावत ने सदस्यता पर्व पर जो देते हुए कहा कि अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचकर उन्हें सदस्यता ग्रहण कराकर आगामी विधान सभा चुनाव में जैदपुर विधानसभा में भाजपा का विधायक बनाने की अपील की।उन्होंने कहाकि यह तभी सम्भव होगा जब संगठन मजबूत होगा।उन्होने सदस्यता पर और भी जोर शोर से बल देने की बात कहीं तथा कार्यकर्ताओ मे जोश भरते हुए कहाकि भाजपा एक सैद्धातिंक पार्टी हैं।इस पार्टी में छोटा से छोटा कार्यकर्त्ता से लेकर बडा से बडा नेता एक कार्यकर्त्ता के रूप में कार्य करते है।जिम्मेदारी पार्टी में अलग हो सकती हैं।उन्होने आगे कहाकि अपने दैनिक कार्यो में से कुछ समय सदस्यता पर्व पर दिया जाये तो हम लक्ष्य की प्राप्ति आसानी से कर सकते है।भाजपा मंडल अध्यक्ष केवल प्रसाद वर्मा ने मसौली मंडल मे अधिक से अधिक लोगो मे सदस्यता पर्व से जोडते हुए सदस्य बनाने की बात कही।जिसका लाभ आगामी निकायों, पंचायत एव विधानसभा मे मिलेगा।इस मौक़े पर भाजपा मंडल महामंत्री प्रवीण कुमार मिश्रा, उपाध्यक्ष आशीष द्विवेदी, पूर्व प्रधान अशोक रावत, दीनबंधु,राम शंकर मिश्रा,दुर्गा दयाल वर्मा ने सदस्यता अभियान में भाग लेकर काफी संख्या में लोगों को भाजपा की सदस्यता ग्रहण कराई।
