फर्जी कम्पनी बनाकर लगभग 12 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी करने वाले 5 शातिर अभियुक्त गिरफ्तार
रिपोर्ट-अज़मी रिज़वी-अकरम खान
बाराबंकी। थाना कोतवाली नगर पुलिस टीम द्वारा फर्जी कम्पनी बनाकर लगभग 12 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी करने वाले 5 शातिर अभियुक्तो को गिरफ्तार कर उनके कब्जे/निशांदेही से पासबुक, डायरी व कम्प्यूटर सेट बरामद किया है।जानकारी के अनुसार दिनांक 11-9-2024 को वादी बच्चालाल पुत्र शिवदास व मीरा देवी पत्नी वेदप्रकाश निवासीगण सुरसरण्डा थाना मसौली तथा कुछ अन्य लोगों द्वारा थाना कोतवाली नगर पर शिकायती प्रार्थना पत्र दिया गया कि रेखा देवी पत्नी सुनील गौतम निवासी ग्राम शहावपुर थाना मसौली अपने आपको रिच डायमण्ड इण्डिया लिमिटेड की एजेन्ट बताकर अपने साथियो के साथ मिलकर अधिक ब्याज का लालच देकर रुपये जमा कराए गए जबकि पूरे रुपयों को अभिलेखो मे न दिखाकर कम रुपये दिखाये गये।उक्त सूचना के आधार पर थाना कोतवाली नगर पर मुअसं 797/2024 धारा 316(2)/318(4) बीएनएस पंजीकृत किया गया।
पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार सिंह द्वारा उक्त घटना का तत्काल संज्ञान लेकर सम्बन्धित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।थाना कोतवाली नगर पुलिस टीम द्वारा मैनुअल इंटेलीजेन्स के आधार पर आज फर्जी रिच डायमन्ड कम्पनी बनाकर धोखाधड़ी करने वाले 05 अभियुक्तों रेखा उर्फ धर्मावती पत्नी सुनील कुमार गौतम निवासी शहावपुर थाना मसौली (एजेन्ट),शैलेन्द्र कुमार वर्मा पुत्र लालचन्द्र वर्मा निवासी ग्राम व पोस्ट सूरतगंज थाना मोहम्मदपुर खाला (डायरेक्टर),सौरभ वर्मा पुत्र परमानन्द वर्मा निवासी ग्राम व पोस्ट बन्नी खरैला थाना मानपुर जनपद सीतापुर (ब्रान्च मैनेजर),उपेन्द्र कुमार पुत्र कमलेश कुमार निवासी सादुल्लापुर थाना फतेहपुर (आफिस असिस्टेण्ट),अंकित कुमार यादव पुत्र रामहर्ष निवासी मोहिद्दीनपुर थाना जहांगीराबाद (फील्ड वर्कर) को आवास विकास, LIC बिल्डिंग के पास से गिरफ्तार किया गया।अभियुक्तो के कब्जे,निशांदेही से 28 अदद पासबुक, 7 अदद डायरी,1 अदद कम्प्यूटर सेट बरामद किया गया।
पूछताछ में ज्ञात हुआ कि अभियुक्तो द्वारा थाना कोतवाली नगर क्षेत्र में एलआईसी आफिस के निकट आवास विकास स्थित सांई प्लाजा मे रिच डायमण्ड इण्डिया लिमिटेड के नाम से फर्जी कम्पनी बनाकर जनता के भोले भाले व कम पढ़े लिखे लोगों को डेढ़ गुना ब्याज का लालच देकर खाता खुलवाने के पश्चात पैसा जमा कराया जाता है तथा लोगों से जो पैसा प्रति महीना जमा किया जाता है उसे अभिलेखों में कम अंकित करते हैं।अभियुक्तो द्वारा कूटरचित दस्तावेज बनाकर अभी तक 1200-1300 लोगों से पैसा जमा किया गया किन्तु किसी को भी पैसा वापस नहीं किया गया।
अभियुक्तो को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम
अभियुक्तो को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम मे प्रभारी निरीक्षक कोतवाली नगर अजय कुमार त्रिपाठी,उप निरीक्षक
नीरज कुमार,महिला उप निरीक्षक किरन देवी,कांस्टेबल धीरज, अभिषेक शामिल थे।
