बारिश के मद्देनजर ग्राम प्रधान ने नालो की कराई सफाई
रिपोर्ट-अज़मी रिज़वी-सचिन गुप्ता
सिरौलीगौसपुर बाराबंकी। ग्राम पंचायत औरेला मे ग्राम प्रधान ने भारी बारिश को देखते हुए नालो की साफ सफाई करवाई।आपको बता दें कि बाराबंकी मे भारी बारिश होने की चेतावनी है।भारी बारिश की चेतावनी को लेकर ग्राम प्रधान ने नालो की साफ सफाई शुरू करवा दिया है।ग्राम प्रधान मुकाम हुसैन ने गांव मे बने नालों की साफ सफाई जेसीबी के माध्यम से करवाना शुरू कर दिया है।ग्राम प्रधान मुकाम हुसैन ने बताया कि नालिया चोक थी भारी बारिश होने की चेतावनी मिली है।जिसके लिए गांव में बनी नाली और नालों की साफ सफाई करवाई जा रही है। जिससे की भारी बारिश हो तो गांव के अंदर पानी न जमा न हो।ग्रामीणो ने इस कार्य की सराहना की है।ग्रामीणो ने बताया कि नाला चोक होने के चलते बारिश का पानी निकलने में परेशानी होती है।
