सुबह से घर से गायब हुई मासूम बच्ची को जैदपुर पुलिस ने किया परिवार के सुपुर्द
नवनियुक्त कस्बा इंचार्ज राजेश कुमार गुप्ता व दीवान जयनारायण,सिपाही शैलेश कुमार की हो रही सराहना
रिपोर्ट-अज़मी रिज़वी-शहाबुद्दीन सिद्दीकी
जैदपुर बाराबंकी। सुबह से घर से गायब हुई तीन वर्ष की मासूम बच्ची को जैदपुर पुलिस ने परिवार के लोगो के सुपुर्द किया।जिससे नवनियुक्त कस्बा इंचार्ज सहित पुलिस के जवानो की क्षेत्रवासियों ने जमकर सराहना की।बताते चले कि मंगलवार को मोहल्ला अहिरान निवासी मो जमाल की मासूम पुत्री फातिमा आयु तीन वर्ष घर के आसपास खेल रही थी। रास्ता भटक जाने से वह लापता हो गयी।परिवार के लोग तलाश करते रहे मगर पता नही चला।वही दोपहर को नवनियुक्त कस्बा इंचार्ज राजेश कुमार गुप्ता व दीवान जयनारायण,सिपाही शैलेश कुमार की नजर रोती हुई मासूम फातिमा पर पड़ी जिसे चौकी पर लगा पूछा परंतु नाम पता न बताने पर पुलिस कर्मियो ने सोशल मिडिया के जरिये उसके परिवार का पता लगाकर उसकी सूचना दी और परिवार के लोगों को बुलाकर मासूम बच्ची को मां बाप के हवाले किया।इस बात की जानकारी होने पर कस्बे के तमाम लोगो ने पुलिस के जवानों सहित नवनियुक्त कस्बा इंचार्ज राजेश कुमार गुप्ता की सराहना करते नजर आये।जबकि परिवार के लोगो की आंखों में ख़ुशी के आंसू देखे गये।
