पुलिस ने डकैती की योजना बना रहे 4 शातिर अभियुक्तो को किया गिरफ्तार
कब्जे/निशांदेही पर चोरी के सोने-चांदी के जेवरात व 1 अवैध तमंचा व कारतूस बरामद
रिपोर्ट-अज़मी रिज़वी-अकरम खान
बाराबंकी। थाना लोनीकटरा पुलिस टीम द्वारा एवं डकैती की योजना बना रहे 4 शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार कर चोरी की 3 घटनाओं का सफल अनावरण करते हुए उनके कब्जे/निशांदेही पर चोरी के सोने-चांदी के जेवरात व 1 अदद अवैध तमंचा व कारतूस बरामद किया है।जानकारी के अनुसार पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार सिंह द्वारा जनपद मे अपराध पर प्रभावी नियंत्रण लगाने हेतु अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी डॉ अखिलेश नारायण सिंह के निर्देशन व क्षेत्राधिकारी हैदरगढ़ हर्षित चौहान के पर्यवेक्षण व थानाध्यक्ष दौमित्र सेन रावत के नेतृत्व मे उप निरीक्षक लालजी यादव,संजय यादव,हेड कांस्टेबल गनेश कुमार, कांस्टेबल गौतम सिंह,इमरान, जयसराज यादव, शोभित द्विवेदी, विकाश विश्वकर्मा की थाना लोनीकटरा पुलिस द्वारा मैनुअल इंटेलीजेन्स के आधार पर आज ग्राम जरौली, अन्डर पास से डकैती की योजना बना रहे 6 अभियुक्तो मे से 4 शातिर अभियुक्तो प्रदीप कुमार रावत पुत्र रामफेर,संदीप कुमार रावत पुत्र मेवालाल निवासीगण ग्राम रबडहिया थाना लोनीकटरा,राहुल पुत्र राजेश निवासी लखैचा थाना सतरिख,अजय कुमार पुत्र विशेषर निवासी ग्राम नेराकबूलपुर थाना लोनीकटरा को गिरफ्तार किया गया एवं 2 मौके से अंधेरे का फायदा उठाकर भागने में सफल रहें। अभियुक्तो के कब्जे/निशांदेही पर चोरी के सोने,चांदी के जेवरात व बर्तन एवं 1 अदद अवैध .315 बोर तमंचा व 1 अदद जिन्दा कारतूस .315 बोर बरामद कर मुअसं 297/ 2024 धारा 310(4)/ 310(5) बीएनएस व 3/25 आर्म्स एक्ट पंजीकृत किया गया।पूछताछ मे ज्ञात हुआ कि गिरफ्तार अभियुक्तो व उनके अन्य साथियो का एक गैंग है,जो रेकी करने के पश्चात घर को चिन्हित कर लेते है तत्पश्चात चोरी की घटना कारित करते हैं तथा प्राप्त रुपयो को आपस में बांट लेते हैं।अभियुक्तो द्वारा थाना लोनीकटरा क्षेत्रान्तर्गत ग्राम सरैयाडीह तथा ग्राम रबडहिया में चोरी की घटनाएं कारित की गई थी,जिसके सम्बन्ध में थाना लोनीकटरा पर 3 मुकदमें पंजीकृत है जिसका सफल अनावरण किया गया एवं आज अभियुक्तो को डकैती की योजना बनाते समय गिरफ्तार किया गया व अन्य फरार,वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीम का गठन किया गया है।
