तहसील स्तरीय विद्यालय जांच समिति ने विद्यालयों का निरीक्षण कर स्थित का किया गया अवलोकन
रिपोर्ट-अज़मी रिज़वी-सचिन गुप्ता
सिरौलीगौसपुर बाराबंकी। जिलाधिकारी के निर्देश पर तहसील स्तरीय विद्यालय जांच समिति द्वारा विद्यालयों का निरीक्षण कर स्थित का अवलोकन किया गया।शुक्रवार को जांच समिति के अध्यक्ष तहसीलदार नरसिंह नारायण वर्मा के साथ खंड शिक्षा अधिकारी संजय कुमार व जीआईसी प्रधानाचार्य अंनत कुमार यादव ने थाना सफदरगंज पुलिस के साथ संत भगवान औसान दास इंटर कॉलेज बाबा पुरवा डूडी व बाबा रतनदास इंटर कॉलेज डूडी का औचक निरीक्षण किया।निरीक्षण मे विद्यालय अभिलेख,मान्यता प्रपत्र,फायर उपकरण,शिक्षण सहायक सामग्री आदि का अवलोकन किया गया।बाबा रतनदास दास विद्यालय भवन काफी खराब स्थिति मे पाया गया। यहां भवन की दीवारो से झड़ते हुए प्लास्टर को पुनः कराने व नामांकन के सापेक्ष कम उपस्थिति को सही करने के निर्देश दिए गए।वही समिति ने संत भगवान औसान दास इंटर कॉलेज परिसर मे रखे कबाड़ बांस बल्ली आदि को हटाने के लिए निर्देश दिया।तहसीलदार सिरौलीगौसपुर नरसिंह नारायण वर्मा ने बच्चो से गणित के प्रश्न भी पूछे जिन्हे बच्चों ने हल कर दिया।उपस्थित सभी सदस्यों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए विद्यालय प्रबंधन को विद्यालय में साफ सफाई का विशेष ध्यान रखने की हिदायत भी दी है।
