डीएम और एसपी ने जिला कारागार बाराबंकी का किया औचक निरीक्षण
रिपोर्ट-अज़मी रिज़वी-अकरम खान
बाराबंकी। जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक द्वारा संयुक्त रूप से पुलिस बल के साथ जिला कारागार बाराबंकी का औचक निरीक्षण किया गया।जानकारी के अनुसार आज जिलाधिकारी सत्येन्द्र कुमार व पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार सिंह द्वारा संयुक्त रुप से पुलिस बल के साथ जिला कारागार बाराबंकी का औचक निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान बैरकों, मेस, जेल परिसर आदि की सघन चेकिंग की गई।तदोपरांत कैदियों की समस्याओ, सुविधाओ के सम्बन्ध में सम्बन्धित से जानकारी ली गई तथा साफ-सफाई आदि के सम्बन्ध में कारागार कर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गये तथा जेल अस्पताल निरीक्षण के दौरान बन्दियो के स्वास्थ्य सम्बन्धी जानकारी लेकर साफ-सफाई, आवश्यक उपचार, परीक्षण आदि के सम्बन्ध में सम्बन्धित को निर्देश दिये गये।
