सिरौलीगौसपुर बाराबंकी। उपचुनाव में निर्विरोध निर्वाचित क्षेत्र पंचायत सदस्य को ब्लॉक प्रमुख ने पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।विकासखंड सिरौलीगौसपुर क्षेत्र के मोहद्दीनपुर वार्ड नंबर 86 में क्षेत्र पंचायत सदस्य का निधन हो गया था। जिसके बाद हुए उपचुनाव में विमला देवी पत्नी बेनी प्रसाद वर्मा ने नामांकन पत्र दाखिल किया था किन्तु किसी दूसरे प्रत्याशी का नामांकन पत्र न होने के चलते विमला देवी निर्विरोध निर्वाचित हुई थी।मंगलवार को ब्लॉक सभागार में एडीओ कोऑपरेटिव आशीष वर्मा व एडीओ समाज कल्याण अभिषेक कुमार के संयोजन में शपथ ग्रहण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।जिसमे ब्लाक प्रमुख रेनू वर्मा ने नवनिर्वाचित क्षेत्र पंचायत सदस्य शिवदेवी को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।इस अवसर पर प्रधान संघ अध्यक्ष बेनी प्रसाद वर्मा,क्षेत्र पंचायत सदस्य असीम श्रीवास्तव, सुधांशु वर्मा, प्रधान राम प्रकाश वर्मा, प्रधान ओमप्रकाश वर्मा, मैकूलाल, राकेश सिंह,राजवीर यादव, सहित कई ग्राम प्रधान व क्षेत्र पंचायत सदस्य मौजूद रहे।
