शातिर चोर गिरफ्तार,आधा दर्जन खाली गैस सिलेंडर व ई-रिक्शा बरामद
रिपोर्ट-अज़मी रिज़वी-अकरम खान
बाराबंकी। थाना दरियाबाद पुलिस टीम द्वारा 1 शातिर चोर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी 6 अदद खाली एलपीजी सिलेण्डर,1 अदद ई-रिक्शा बरामद किया है।जानकारी के अनुसार पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार सिंह द्वारा जनपद में अपराध पर प्रभावी नियंत्रण हेतु अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी डॉ अखिलेश नारायण सिंह के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी रामसनेहीघाट जटाशंकर मिश्र के पर्यवेक्षण व प्रभारी निरीक्षक अभिमन्यु मल्ल के नेतृत्व मे वरिष्ठ उप निरीक्षक मनोज सैनी,हेड कांस्टेबल अक्षय यादव, रामसिंह, महेन्द्र प्रताप, कांस्टेबल प्रदीप कुमार की थाना दरियाबाद पुलिस टीम द्वारा आज मैनुअल एन्टेलीजेन्स के आधार पर मुअसं 345/ 2024 धारा 305/62 भारतीय न्याय संहिता से सम्बन्धित 1 शातिर चोर बाबू उर्फ हरिकिशन वर्मा पुत्र पूर्वीदीन निवासी किला बेलहरी थाना दरियाबाद को भेलौना मोड़ के पास से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे, निशांदेही पर 6 अदद खाली एलपीजी गैस सिलेण्डर व घटना कारित करने में प्रयुक्त ई-रिक्शा बरामद किया गया।अभियुक्त द्वारा अपने अन्य साथी के साथ विद्या मोहन एचपी गैस एजेंसी के ग्राम नरगौरा, गैस गोदाम से एलपीजी गैस सिलेण्डर चोरी करने की घटना कारित की गई थी तथा चोरी किए गए सिलेण्डरो को ई-रिक्शा से ले जाया गया था।अन्य वांछित अभियुक्त संतोष वर्मा उर्फ अंकित वर्मा पुत्र श्रीधर वर्मा निवासी मीन नगर थाना दरियाबाद की गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीम का गठन किया गया है।
