जागरूकजनो की मांग संजय सेतु पुल पर लगे सीसीटीवी कैमरे,जांच मे मददगार साबित होगी तीसरी आंख
रिपोर्ट-अज़मी रिज़वी-अशोक कुमार सिंह
रामनगर बाराबंकी। संजय सेतु से संदिग्ध अवस्था मे गायब हो जाने वाले लोगो की आये दिन पुलिस और एसडीआरएफ की टीमे गोताखोरो के साथ तलाश किया करती है।लेकिन अधिकतर मामलो मे गायब हुआ व्यक्ति नदी में कूदा है कि किसी घटना दुर्घटना का शिकार हुआ है इसकी भनक तक नहीं मिल पाती है।परिजन नदी के पुल पर मिली बाइक मोबाइल फोन अथवा उक्त व्यक्ति से सम्बंधित सामान प्राप्त कर यह संतोष कर लेते है कि वह नदी के आगोश में समा गया है।अब सही क्या है इस बात की जानकारी के लिये यहां पर पुल के दोनो ओर यदि तीसरी आंख की मदद ली जाय तो काफी हद तक सही तथ्यो से पुलिस के अवगत हो जाने के साथ एक बड़ी समस्या से छुट्टी पा सकती है।मालूम हो कि राष्ट्रीय राजमार्ग 28 सी के अन्तर्गत सरयू नदी के पुल से संदिग्ध परिस्थितियो में आये दिन व्यक्तियो के लापता होने की घटनाये घंटा करती है।ऐसी घटनाओ की जानकारी तब हो पाती है जब लापता व्यक्ति की मोटरसाइकिल,फोन,कपड़े आदि पुल से बरामद होते है।इसके बाद पुलिस असमंजस की स्थिति मे सरयू नदी मे उक्त व्यक्ति की तलाश करती है।अधिकतर मामलो मे तमाम प्रयासो के बावजूद पुलिस के हाथ खाली रह जाते है।वही संदिग्ध हालत में पुल से लापता होने वाले व्यक्ति के परिजनो के मन में भी तरह-तरह के विचार उठते रहते है यदि पुल पर सीसीटीवी कैमरे लगा दिये जाएं तो व्यक्ति के संदिग्ध हालातों में गायब होने के मामले में संजय सेतु के आसपास से बरामद होने वाली वस्तुएं कौन डाल गया है जिसकी जानकारी कैमरो की बदौलत साफ हो सकती है।जिससे असमंजस की स्थिती से निजात मिल सकती है।अभी विगत 16 जुलाई को अपने ननिहाल में रह रहा युवक सरयू नदी के पुल से अचानक लापता हो गया।पुल के ऊपर उसकी बाइक एवं मोबाइल फोन मिलने से युवक के नदी में छलांग लगाए जाने की आशंका जताई जा रही है।इंस्पेक्टर रत्नेश कुमार पांडेय ने बताया सुनील शर्मा पुत्र गोविंद बड़नपुर के फिरोजपुर मे अपने नाना लक्ष्मी नरायण के यहां बचपन से रहता था चाऊमीन बर्गर का ठेला लगाता था।मंगलवार की शाम घाघरा पुल पर उसकी मोटरसाइकिल, मोबाइल फोन व कपड़े रखे पाए गए।जिससे प्रतीत हो रहा है कि युवक घाघरा नदी मे कूद गया है।गोंडा जिले मे देवस्थान बटौरा बाबा मे दुकान लगाने को बता कर घर से निकले व्यक्ति की बाइक कपड़े व दुकान का सामान संजय सेतु के निकट बरामद हुआ है।जिससे अनहोनी की आशंका जताई जा रही।पुलिस के मुताबिक थाना क्षेत्र के ग्राम लोधौरा निवासी नीरज वर्मा पुत्र रमेश वर्मा की महादेवा में कॉस्मेटिक की दुकान है आज सुबह मंगलवार को जनपद गोंडा के बटौरा बाबा के स्थान पर दुकान लगाने के लिए कॉस्मेटिक का सामान लेकर गया था। देर शाम एक लावारिस बाइक पर रखे कपड़े और दुकान का सामान संजय सेतु के निकट होने की जानकारी पर पहुँची पुलिस ने खोजबीन की तब परिजनो ने बाइक व सामान की पहचान करते हुए। युवक के साथ अनहोनी की आशंका जताई है।जागरुक जनों का कहना है कि यदि पुल के दोनों ओर तीसरी आंख का पहरा हो तो बड़ी बड़ी घटनाओ का पर्दाफाश होना तय है।जागरूकजनो ने पुल पर सीसीटीवी कैमरे लगवाये जाने की मांग की है।
