अवैध कच्ची शराब के साथ पुलिस ने दो अभियुक्तो को किया गिरफ्तार
रिपोर्ट-अज़मी रिज़वी-शहाबुद्दीन सिद्दीकी
जैदपुर बाराबंकी। मुखबिर की सटीक सूचना पर दो अलग-अलग जगहो से जैदपुर पुलिस ने दो लोगो को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 20 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद कर आरोपियो के विरुद्ध कानूनी कार्यवाही की है।जानकारी के अनुसार उप निरीक्षक अलोक कुमार सिंह ने वैसपुर तिराहे की तरफ से आ रहे दीपक कुमार गौतम पुत्र भीखू गौतम निवासी नयी बस्ती तेजवापुर थाना जैदपुर को गिरफ्तार कर दस लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद की है।जबकि उपनिरीक्षक राकेश कुमार द्वारा मुखबिर की सूचना पर लसोडवा अब्दुल्लापुर थाना जैदपुर निवासी सुधीर कुमार पुत्र राम तीरथ रावत को हिकमत अमली से गिरफ्तार किया गया।जिसके पास भी दस लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद कर संबंधित धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर कार्यवाही की गयी।
