नगर पंचायत के खुले नाले बन रहे हादसे का सबब,नाले मे गिरकर सांड हुआ घायल
रिपोर्ट-अज़मी रिज़वी-शहाबुद्दीन सिद्दीकी
जैदपुर बाराबंकी। नगर के ज्यादातर नाले बिना ढक्कन के खुले पड़े हैं जिसके कारण रोज कोई ना कोई घटना होती रहती है, कभी इंसान तो कभी जानवर गिर कर चोटिल होते रहते हैं।लेकिन जिम्मेदारो की नज़र ए करम इस समस्या की तरफ होती है।आज एक सांड वार्ड गढ़ी कदीम में आने वाले नाले में गिर गया जिसे काफ़ी प्रयासो के बाद निकाला जा सका।बताते चलें कि मदरसा नूरुल उलूम मुख्खिन के बाद से बांध चौराहे से गुजरता हुआ निगम स्कूल तक यह नाला खुला पड़ा है जिसके किनारे काफ़ी संख्या में लोगों के आवास है।जहां पर बुजुर्गों से लेकर बच्चों का आवागमन रहता है।जिसके चलते कभी बच्चे तो कभी बूढ़े इस नाले मे गिरकर घायल होते रहते है।आज एक सांड गुज़र रहा था और इस नाले मे किसी तरह गिर गया जो घायल भी हो गया,जिसे काफ़ी प्रयास के बाद नाले से बाहर निकाला जा सका।इस नाले को ढकना अति आवश्यक है इस से गंध निकलती है जो असहनीय है।इस नाले को ढक्कन द्वारा बंद कराने के लिए कई बार वार्ड के लोगों ने आवाज़ उठाई मगर कोई अमल नहीं हुआ।इस के बाद नगर पंचायत जैदपुर के लग भग एक दर्जन से ज़्यादा सभासदों ने ज़िला अधिकारी बाराबंकी को लिखित प्रार्थनापत्र देकर इस नाले पर ढक्कन रखने की गुहार लगा चुके है।वार्ड वासियो की मांग है कि इस नाले को ढक्कनों द्वारा जल्दी से जल्दी ढांका जाए।इस के आलावा वार्ड छेदा कटरा,बड़ापूरा,मेहदी कटरा और नया पूरा के नाले भी खुले पड़े है इन्हें भी बंद कराने का काम किया जाए जिससे जनता रोज़ की छोटी छोटी घटनाओं और गंदगी से बच सके।
