प्राइवेट स्कूल के वैन चालक पर नाबालिक छात्रा से छेड़छाड़ का आरोप
पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी चालक को लिया हिरासत मे
रिपोर्ट-अज़मी रिज़वी-शहाबुद्दीन सिद्दीकी
जैदपुर बाराबंकी। थाना क्षेत्र मे प्राइवेट स्कूल वैन चालक पर नाबालिक से छेड़छाड़ का मामला सामने आया है परिजनो ने थाने में शिकायत की है।पुलिस ने वाहन सहित चालिक को हिरासत मे लिया गया है।जांच पड़ताल जारी है।बताते चले कि जिले के ज़ैदपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत बाबा जगजीवन दास स्कूल मे पढ़ने वाली छात्रा के साथ स्कूल वैन के चालक द्वारा छेड़छाड़ करने का मामला सामने आया है।जिसको लेकर परिजनो ने थाने में शिकायती पत्र देते हुए बताया कि उसकी 11 वर्षीय भतीजी बीते दिन स्कूल में पढ़ने गई थी।जहां से स्कूल वाहन चालक द्वारा उसे घर ले जाते वक्त घर पर न उतार कर दूसरे गांव लेकर चला गया।और सारे बच्चों को उतार कर उसे आगे बैठा लिया और गाड़ी दूसरे रास्ते से घुमाने लेकर चला गया। जहां पर उसके साथ छेड़छाड़ की गई।उन्होने बताया कि उसकी भतीजी ने रोते हुए घटना के बारे में यह जानकारी अपनी चाची को दिया था।इसके संबंध में आज थाने में शिकायती पत्र देते हुए कार्यवाही करने की मांग उठाई गई है।वही अन्य अभिभावको मे भी आक्रोश नजर आया है। जैदपुर पुलिस द्वारा यूपी 42 एजे 0518 के चालक को गिरफ्तार कर वैन को भी कब्जे मे लिया गया है।जांच पड़ताल जारी है।वही स्कूल के एक चहेते के संरक्षक में तमाम वैन एलपीजी गैस से चलाकर किसी अनहोनी का इंतजार किया जा रहा है फिर स्कूल के जिम्मेदार मौन है।इस संबंध मे कस्बा इंचार्ज रनवीर सिंह ने बताया कि आरोपी के मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही की जा रही है।