पुलिस अधीक्षक के आदेश पर मोटरसाइकिल से टक्कर मारने का मुकदमा हुआ दर्ज
रिपोर्ट-अज़मी रिज़वी-शहाबुद्दीन सिद्दीकी
जैदपुर बाराबंकी। पुलिस अधीक्षक के आदेश पर जैदपुर पुलिस ने दर्ज किया मोटर साइकिल मे टक्कर मारने वाले आरोपी के विरुद्ध मुकदमा।जांच पड़ताल जारी है।
जानकारी के अनुसार ग्राम महदूदपुर निवासी थाना जैदपुर वकील लवहर कुमार वर्मा ने पुलिस अधीक्षक से शिकायत हुये बताया कि प्रार्थी अपने छोटे भाई कुशहर वर्मा के साथ 15-7-2024 को सुबह नौ बजे रोज की तरह कचेहरी बाराबंकी अपनी मोटर साइकिल यूपी 41 एडी 0371 जा रहा था।जिसमें गांव के ही अरविंद्र उर्फ़ अकेला पुत्र राजेंद्र प्रसाद ने जानबूझकर जोरदार टक्कर मारी जिससे छोटा भाई गिरकर चोटिल हो गया और मोटरसाइकिल में टूट फूट गयी।जबकि इस बात का विरोध किया गया तो विपक्षी तैश मे आकर मारपीट पर उतारू हो गया।और गालियां देते हुए जान से मारने की धमकी देने लगा। जिसकी शिकायत पीड़ित ने घटना वाले दिन थाना जैदपुर में की परन्तु कोई कार्यवाही न होने से निराश होकर पुलिस अधीक्षक से न्याय की गुहार लगायी मामले को संज्ञान में लेते हुए पुलिस अधीक्षक के आदेश पर जैदपुर पुलिस द्वारा मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी गयी है।
