गौशाला की शिकायत पर जांच करने पहुंची मनरेगा लोकपाल,जानी हकीकत
रिपोर्ट-अज़मी रिज़वी-सचिन गुप्ता
सिरौलीगौसपुर बाराबंकी। गौशाला की शिकायत पर जांच करने पहुंची मनरेगा लोकपाल।उन्होने गौशाला कर्मचारियों से गौशाला संचालन के बारे में ली जानकारी।जांच के समय शिकायतकर्ता ही गौशाला नही पहुचा।विकासखंड सिरौली गौसपुर क्षेत्र के ठाकुरपुर गौशाला की शिकायत गांव के ही मदन मोहन द्विवेदी ने किया था।जिसमे उन्होंने गौशाला संचालक पर आरोप लगाते हुए लिखा था कि गौशाला से निकलने वाला गोबर बेच दिया जा रहा है एवं ज्यादा केयरटेकरो ज्यादा भुगतान किया जा रहा है।शुक्रवार की दोपहर करीब दो बजे मनरेगा लोकपाल लक्ष्मी श्रीवास्तव ठाकुरपुर गौशाला पहुंची जहां पर उन्होने सबसे पहले केयरटेकरो से भुगतान के संबंध में जानकारी ली और केयरटेकरो की गिनती किया जिसमे आठ केयरटेकर कार्य करते हुए मौके पर पाए गए।उन्होने जानवरो की भी गिनती किया तथा उन्होने चारा पानी का भी निरीक्षण किया। लोकपाल ने दैनिक उपभोग रजिस्टर दान रजिस्टर तथा केयरटेकर रजिस्टर मनरेगा से निर्माण किए गए गौशाला की पत्रावलियों का भी अवलोकन किया।गौशाला में वर्मी कंपोस्ट टीनसेट,पानी टंकी आदि का निरीक्षण किया।इस संबंध में मनरेगा लोकपाल लक्ष्मी श्रीवास्तव ने बताया कि मदन मोहन द्विवेदी की शिकायत पर गौशाला की जांच की गई है। शिकायतकर्ता मौके पर नहीं आया है।इस मौके पर ग्राम प्रधान विकेश वर्मा,पंचायत सचिव कुलदीप श्रीवास्तव,धर्मेंद्र वर्मा, वीरेंद्र तिवारी आदि लोग मौजूद रहे।
