डीएम और एसपी ने लोधेश्वर महादेवा मे सावनी मेले की तैयारियो का लिया जायजा
समीक्षा बैठक कर जिम्मेदार अधिकारियो को दिये आवश्यक दिशा निर्देश
रिपोर्ट-अज़मी रिज़वी-अशोक कुमार सिंह
रामनगर बाराबंकी। लोधेश्वर महादेवा मे सावनी मेले की तैयारियो का जिलाधिकारी सतेन्द्र कुमार और पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार सिंह ने निरीक्षण एंव समीक्षा बैठक कर जिम्मेदार अधिकारियो को आवश्यक दिशा निर्देश दिये।जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने मेला क्षेत्र का भ्रमण कर साफ सफाई बैरीकेडिंग सहित व्यवस्थाओ का जायजा लिया।जलहरी कुंड जल निकासी के बारे मे गंभीरता से जानकारी ली।साफ सफाई पेयजल मार्ग प्रकाश सहित सभी व्यवस्थाये शनिवार की देर शाम तक पूर्ण कर लिये जाने के निर्देश दिये।जिलाधिकारी ने बीडीओ सूरतगंज और रामनगर को प्रत्येक दशा मे सफाई व्यवस्था सुनिश्चित करवाने दुकानो के सामने डस्टबिन रखवाने,अभरण तालाब पर प्राइवेट गोताखोर के साथ पीएसी की फ्लैड कंपनी तैनात किए जाने के निर्देश दिये।जिलाधिकारी ने मेला परिसर मे लगी सभी सोलर लाइटो को सही करने के लिए अधिशासी अधिकारी नगर पंचायत को निर्देशित किया।
अभरण तालाब पर जाली न लगने पर एसडीएम से तत्काल कार्य पूर्ण कराने करने को कहा।मंदिर परिसर मे लगे मधुमक्खी के चट्टे को हटाने के लिए टेलीफोन पर देखो को निर्देश दिये।जिलाधिकारी और पुलिस कप्तान के साथ भ्रमण के दौरान अपर जिलाधिकारी अरुण कुमार सिंह,उप जिलाधिकारी पवन कुमार,पुलिस क्षेत्राधिकारी आलोक कुमार पाठक,खंड विकास अधिकारी मोनिका पाठक,खंड विकास अधिकारी देवेंद्र सिंह,प्रभारी निरीक्षक रामनगर रत्नेश पांडेय, अधिकारी अधिशासी अधिकारी नगर पंचायत अशोक कुमार,खरवार चौकी इंचार्ज महादेवा संतोष कुमार त्रिपाठी सहित मेला व्यवस्था से जुड़े सभी विभागो के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी व पुलिस कप्तान ने लोधेश्वर मंदिर में पूजा अर्चना की और पुलिस चौकी पर बैठक कर तैयारी की समीक्षा की।