पीजी कालेज रामनगर में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर किया गया योग्याभ्यास
रिपोर्ट-अज़मी रिज़वी-अशोक कुमार सिंह
रामनगर बाराबंकी। पीजी कालेज रामनगर में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर आयोजित सामूहिक योग्याभ्यास में महाविद्यालय के प्राचार्य प्राध्यापक और बड़ी संख्या में विद्यार्थियो भागीदारी की।प्राचार्य प्रोफेसर कौशलेंद्र विक्रम मिश्र ने इस मौके पर विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि योग एक संपूर्ण विधा है जो हमें शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ बनाये रखने में सहायक है।ऋषि परंपरा को देखें तो उन लोगो के पास कितनी दूरदर्शिता थी किस तरह उन्होंने समाज को जोड़ा धर्म को योग के साथ जोड़ने का एक अभिनव प्रयास इस रूप में हुआ।योग में हर किसी के लिए अलग-अलग योग विधायाएं हैं।बालक हों,युवा हों,अधेड़ बुजुर्ग हों सभी योग का अभ्यास करके खुद को शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ रख सकते हैं।इस योग्याभ्यास में पूर्व प्राचार्य प्रोफेसर ओम प्रकाश सिंह,प्रोफेसर सुनीत कुमार सिंह,प्रोफेसर एचके मिश्र,मुख्य नियंता डॉ रामकुमार सिंह,परीक्षा प्रभारी डॉ मनोज कुमार सिंह,डॉ अखिलेश पटेल,डॉ अखिलेश वर्मा,डॉ विश्वेश मिश्र,डॉ सुनीत जायसवाल,डॉ केपी सिंह,ओम कुमार वर्मा, अमरजीत सिंह,शारीरिक शिक्षा प्राध्यापक अरविंद यादव,डॉ सरोज,डॉ संजय तिवारी,आलोक राय,गरिमा श्रीवास्तव,रानी सैनी,देवेंद्र साहू सहित महाविद्यालय के अन्य कर्मचारियो के साथ काफी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे।
