अपर पुलिस अधीक्षक ने कोतवाली बदोसरांय मे मीटिंग कक्ष का किया लोकार्पण
रिपोर्ट-अज़मी रिज़वी-सचिन गुप्ता
सिरौलीगौसपुर बाराबंकी। कोतवाली बदोसराय में अपर पुलिस अधीक्षक ने मीटिंग कक्ष का लोकार्पण किया।गुरुवार की रात करीब आठ बजे जिले के अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी चिरंजीव नाथ सिन्हा ने कोतवाली परिसर में बने सभा कक्ष मीटिंग हाल का हवन पूजन के साथ लोकार्पण किया।इस अवसर पर एएसपी ने कोतवाली प्रभारी के द्वारा कराए गए कार्य की सराहना करते हुए कहाकि बदोसराय थाना परिसर में कक्ष निर्माण से परिसर में आने वाले फरियादियो को बैठने उचित व्यवस्था के साथ की गई।इस मौके पर रामनगर के क्षेत्राधिकारी आलोक पाठक,कोतवाली प्रभारी प्रफुल्ल कुमार यादव,थानाध्यक्ष रामनगर,थानाध्यक्ष मसौली,उपनिरीक्षक लालता प्रसाद,सन्दीप कुमार,सुशील कुमार,तिवारी जी सहित तमाम लोग मौजूद रहे।
