जिम्मेदारो की भ्रष्ट कार्यशैली के चलते खराब पड़े है इंडिया मार्का हैंडपम्प,प्यास बुझाने को भटक रहे ग्रामीण
रिपोर्ट-अज़मी रिज़वी-अशोक कुमार सिंह
रामनगर बाराबंकी। केन्द्र एंव प्रदेश सरकार लोगों को शुद्व पेयजल उपलब्ध करायें जाने को लेकर करोड़ों रुपये व्यय करती है।लेकिन जिम्मेदार अधिकारियो कर्मचारियों की भ्रष्ट कार्यशैली के चलते लोगों को भीषण गर्मी में भी हलक तर कर पाने में घोर दुश्वारियों का सामना है।यह हाल तब है जब इंडिया मार्का हैण्ड पम्प की मरम्मती करण और रिवोर के नाम पर सम्बंधित ग्राम प्रधान और सचिव लाखों रुपये समय समय पर निकाल कर इतिश्री करते रहते हैं।यह प्रकरण विकास खंड रामनगर के अन्तर्गत गनेशपुर कस्बे का है।यहां पर यह हाल तब है जब तराई क्षेत्र के लिये गनेशपुर सबसे सुलभ बाजार भी है और साप्ताहिक बड़ी बाजार भी लगती है जहां दर्जनों गांवों के लोगो का आवागमन प्रत्येक दिन बना रहता है।उन्हें उमष भरी गर्मी में अपनी प्यास बुझाने के लिए इधर-उधर की भाग-दौड़ करनी पड़ रही है।अब गर्म ऋतु में भी इन हैंडपंपों को ठीक न कराये जाने से ग्रामीणो मे संबंधित विभाग के प्रति रोष दिखाई पड़ रहा है।गांव में खराब पड़े हैंडपंपों की मरम्मत के लिए सरकार के द्वारा लाखों रुपए खर्च किए जा रहे हैं जिससे ग्रामीणों को प्याज बुझाने के लिए भटकना न पड़े।भीषण गर्मी के चलते लोग थोड़े थोड़े समय पर पानी से अपनी प्यास बुझाने का प्रयास करते रहते हैं।लेकिन गणेशपुर जैसे कस्बे में पेयजल संकट बना हुआ है।गांव के पूर्वी माता मंदिर के स्थान व कंपोजिट विद्यालय डायट परिसर में तथा शुक्ला मोहल्ला में ग्रामीणों की प्यास बुझाने के लगे हैंडपंप वर्षो से खराब पड़े हैं।ग्राम प्रधान व सम्बंधित विभागीय अधिकारी का गर्मी के ऋतु में भी इस ओर कोई ध्यान नही दे रहे है।ग्रामीण दुर्गेश मुन्ना मनोज आदि का कहना है कि हैण्ड पम्प सही करवायें जाने की शिकायत कई बार की जा चुकी लेकिन समस्या का समाधान आज तक नहीं हो पाया है।लोगों को हलक सींचने के लिए भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है।बड़ी संख्या में लोगों ने जिले के जिलाधिकारी महोदय से इस समस्या पर गौर किये जाने की मांग की है।
