अज्ञात कारणों से लगी आग,गृहस्थी जलकर खाक
रिपोर्ट-अज़मी रिज़वी-अकरम खान
बाराबंकी। नगर पंचायत सुबेहा के पूरे तेजी वार्ड स्थित एक घर में रखे छप्पर में अज्ञात कारणो के चलते आग लग गई।घटना के समय गृह स्वामी मजदूरी करने गया था घर में मौजूद दो नाबालिक बच्चो की गुहार पर पहुंचे ग्रामीणो ने आग पर काबू पाने का भरपूर प्रयास किया परंतु जब तक आज पर काबू पाया जाता तब तक सारी गृहस्थी जलकर नष्ट हो गई।वार्ड निवासी पुतान पुत्र बैजू के घर में रखे छप्पर में आज सुबह 9 बजे अचानक आग लग गई घर में मौजूद दो नाबालिक बच्चों ने गुहार लगाई जिस पर गांव के सैकड़ो ग्रामीण दौड़ पड़े और आग बुझाने में जुड़ गए कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका।लेकिन जब तक आग पर काबू पाया जाता तब तक छप्पर समेत घर में मौजूद हजारो रुपए कीमत की गृहस्थी का समान जलकर राख हो गया।बताया जा रहा है कि पुतान बहुत गरीब व्यक्ति हैं दिनभर मजदूरी करने के बाद शाम को मिलने वाले पैसे से अपने बच्चो का पेट पालता है .दीवाल पर छप्पर रखकर किसी तरह से गुजर बसर कर रहा था वह भी जल कर राख हो गया।
