सतरिख पुलिस टीम ने लूट की घटना का किया सफल अनावरण,7 शातिर लुटेरे गिरफ्तार
कब्जे से नकदी,मोटर साइकिले व तमंचा बरामद
रिपोर्ट-अज़मी रिज़वी-अकरम खान
बाराबंकी। थाना सतरिख पुलिस टीम द्वारा लूट की घटना का सफल अनावरण कर 7 शातिर लुटेरो को गिरफ्तार कर उनके कब्जे,निशांदेही पर नकदी,3 अदद मोटर साइकिल व तमंचा बरामद किया है।जानकारी के अनुसार पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार सिंह द्वारा जनपद मे अपराध पर प्रभावी नियंत्रण लगाने हेतु अपराधियों के विरूद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत आज पुलिस टीम द्वारा थाना सतरिख पर पंजीकृत मुअसं 225/2024 धारा 452/394 भादवि से सम्बन्धित अभियुक्त मुनीम उर्फ मनीष यादव पुत्र शिवरतन यादव निवासी ग्राम भिटौली कला थाना सतरिख,सुल्तान अहमद पुत्र मुमताज अहमद निवासी मोहल्ला न्यू हैदरगंज चोर घाटी पेट्रोल पम्प के पीछे थाना सआदतगंज जनपद लखनऊ, हरीराम रावत पुत्र अहलादी निवासी ग्राम रुस्तमपुरवा मजरे खसपरिया थाना कोतवाली नगर,सुमित कुमार श्रीवास्तव पुत्र कमल किशोर श्रीवास्तव निवासी मकान नंबर 43बी/1 दबौली थाना गोविन्दनगर जनपद कानपुर नगर,यश गुप्ता पुत्र गोपाल कृष्ण गुप्ता निवासी HIG 279 रतनलाल नगर थाना गोविन्द नगर जनपद कानपुर नगर,राजीव कुमार पुत्र लालबाबू साहू निवासी 540 रविदास पुरम थाना बर्रा जनपद कानपुर नगर हालपता बारादेवी नटवर टोला थाना जूही जनपद कानपुर नगर व अविनाश कुमार पुत्र अयोध्या प्रसाद निवासी 944 मानस नगर थाना कृष्णा नगर जनपद लखनऊ को अनमोल ईंट भट्टा के पास से गिरफ्तार किया गया।अभियुक्तो के कब्जे,निशांदेही से 35,000 रुपये नकद,3 अदद मोटरसाइकिल व 2 अदद तमंचा मय कारतूस बरामद किया गया।अभियुक्त मुनीम उर्फ मनीष यादव व सुमित कुमार श्रीवास्तव उपरोक्त के कब्जे से बरामद तमंचा के आधार पर मुअसं 228, 229/2024 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट पंजीकृत किया गया। अभियोग उपरोक्त की विवेचना में साक्ष्य संकलन व बरामदगी के आधार पर धारा 452/394 भादवि का लोप कर धारा 395/412 भादवि में तरमीम किया गया।पूछताछ में अभियुक्तो द्वारा दिनांक 17.05.2024 को थाना सतरिख क्षेत्रान्तर्गत ग्राम भिटौली कलां में एक घर में असलहे के बल पर नकदी लूटे जाने की घटना स्वीकार की है।अभियुक्त मुनीम उर्फ मनीष यादव, वादी के गांव का ही रहने वाला है वादी की प्लाईवुड की फैक्ट्री होने के कारण अभियुक्त मुनीम उर्फ मनीष यादव उपरोक्त को विश्वास था कि उसके घर में अधिक नकदी होगी।अतः अभियुक्त द्वारा अन्य साथियो के साथ योजनाबद्ध तरीके से वादी के घर पर लूट की घटना को अंजाम दिया गया था।अभियुक्तो के आपराधिक इतिहास के बारे मे भी विस्तृत रूप से जानकारी की जा रही है।
लुटेरो को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम
लुटेरो को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम मे थानाध्यक्ष अमर कुमार चौरसिया,उप निरीक्षक राजकरन सिंह, गजेन्द्र राम खरवार,महिला उप निरीक्षक नेहा उत्तम,हेड कांस्टेबल धर्मेन्द्र कुमार,विपिन कुमार यादव,सर्वेश यादव,कांस्टेबल सूरज यादव शामिल थे।
