जैदपुर कस्बे मे कांग्रेस नेताओ ने जनसम्पर्क कर गठबंधन प्रत्याशी तनुज पुनिया के लिए मांगे वोट
रिपोर्ट-अज़मी रिज़वी-शहाबुद्दीन सिद्दीकी
जैदपुर बाराबंकी। भाजपा सरकार की झूठ फरेब की कहानी जनता के सामने आ गई है।देश की जनता को विश्वास हो गया है कि भाजपा विकास की नहीं बदले की राजनीति करती है और लोकतांत्रिक प्रक्रिया को पूरे देश से समाप्त कर देना चाहती है इस सरकार में किसान और नौजवान दोनो परेशान है।क्योकि पिछले 10 वर्षों से भाजपा सबका साथ सबका विकास का राग अलाप रही है परंतु हकीकत में 10 वर्षों में भाजपा ने अपने पूंजीपति मित्रों को ही लाभ पहुंचाया है और किसानो,नौजवानो,मजदूर के अरमानों का गला घोटने का काम किया है।उक्त विचार एडवोकेट डां कानू खान चेयरमैन वक्फ बोर्ड राजस्थान ने आज जैदपुर कस्बे मे इंडिया गठबंधन के कांग्रेस प्रत्याशी तनुज पुनिया के लिए जनसम्पर्क के दौरान कही।उन्होने आगे कहाकि कांग्रेस पार्टी का न्याय पत्र बीजेपी की हार की गारंटी है।इंडिया गठबंधन भाजपा को करारी शिकस्त देगा। अपनी हार निश्चित देखकर भाजपा नेताओं ने अपना दिमागी संतुलन को दिया है। इंडिया गठबंधन का एक-एक सिपाही चट्टान की तरह हमारे साथ खड़ा है।बाबा साहब के संविधान तथा देश के प्रजातंत्र के साथ कोई साजिश हम कामयाब नहीं होने देंगे ऐसी ताकते जो बाबा साहब के संविधान और लोकतंत्र के लिए खतरा है उनके चेहरे बेनकाब हो गए है।वही इमरानुर्ररहमान किदवाई ने कहाकि इंडिया गठबंधन झूठ और फरेब की राजनीति नहीं करता है।बाराबंकी संसदीय क्षेत्र की खुशहाली और चौमुखी विकास के लिए इंडिया गठबंधन की सरकार बनाना अत्यंत आवश्यक है।पूर्व सांसद डॉक्टर पीएल पूनिया द्वारा बाराबंकी में किए गए विकास कार्यों को भुलाया नही जा सकता है।वहीं भाजपा की सरकार में किसान और नौजवान दोनों परेशान है।इस सरकार में पिछड़ो,दलितों के अधिकारों को दबाने का काम किया गया है।इंडिया गठबंधन की सरकार बनने से आप सभी को नौकरी और रोजगार तो मिलेगा ही साथ ही साथ किसानों और श्रमिकों के हक की रक्षा भी की जाएगी।जैदपुर चेयरमैन प्रतिनिधि दाऊद अलीम ने लोगो से अपील करते हुए कहाकि आने वाली 20 तारीख को सभी लोग मिलकर इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी तनुज पुनिया को भारी मतो से जिताये और केन्द्र मे इंडिया गठबंधन की सरकार बनवाये ताकि देश के साथ साथ लोकसभा क्षेत्र बाराबंकी का भी चहुंमखी विकास हो।दाऊद अलीम ने आगे कहाकि कांग्रेस जो कहती हैं वह करके दिखाते हैं।हमारी सरकार ने ही किसानों का कर्ज माफ किया था और कांग्रेस फिर अपने किसान भाइयों की कर्ज माफी की घोषणा करती है।किसानों के ट्रैक्टर और ट्रालियों पर टैक्स में छूट देंगे,परिवार की मुखिया औरत को सालाना ₹100000 देने का वादा राहुल जी ने किया है।हमारे मनरेगा मजदूरों को 237 रुपए दैनिक मजदूरी मिलती है जिसमें इनका जीवनयापन कठिन परिस्थितियों मे व्यतीत होता है हमारी सरकार उनकी मजदूरी को बढ़ाकर ₹400 करेंगे, हमारी सरकार 25 लख रुपए तक का इलाज मुक्त करेंगी।इस अवसर पर वरिष्ठ कांग्रेसी नेता असद रजा मुन्ना,शहाबुद्दीन कुरैशी,मजहर अजीज मज्जू, अबु दरदा,शहमी रिज़वी,अकरम खान,राजा मोबाइल, शहनवाज,शहबाज,महजर अब्बास आदि सैकड़ो लोग मौजूद थे।
