इंडी गठबंधन की सरकार बनी तो रामलला को टेंट में भेज देंगे प्रधानमंत्री मोदी
बेनी बाबू का कांग्रेस के लोग कर रहे गली गली बदनाम मोदी
इंडी गठबंधन की तुष्टीकरण की नीतियों के खिलाफ जनता का उद्घोष
सभी सीटों पर कमल खिलाकर विकसित भारत की परिकल्पना करें साकार
जनघोष बन गया अबकी बार 400 पार का नारा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ
रिपोर्ट अज़मी रिज़वी-अकरम खान
बाराबंकी। बाराबंकी व मोहनलालगंज लोकसभा प्रत्याशियों के समर्थन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जनसभा को सम्बोधित करते हुए कहा कि इंडिया गठबंधन की सरकार बनी तो यह लोग सुप्रीम कोर्ट में फैसला पलटवा करके रामलला को फिर से टेंट में भेज देंगे।कांग्रेस के लोग 500 वर्षों के बाद बने राममंदिर पर बुलडोजर चलवाने की तैयारी कर रहे हैं।उन्हे बुलडोजर कहाँ चलाना चाहिए यह ट्रेनिंग योगी आदित्यनाथ से लेनी चाहिए।श्री मोदी ने कहाकि कांग्रेस के नेता कभी विकास पुरूष रहे स्व बेनी प्रसाद वर्मा जी को गली गली बदनाम करने में लगे हुए हैं।

श्री मोदी ने कहाकि कांग्रेस के नेताओं ने कह दिया है कि रायबरेली के लोग प्रधानमंत्री का चुनाव करेंगे।इतना सुनकर समाजवादी शहजादे का तो दिल ही टूट गया।बस आंसू नहीं निकले,उनके सारे अरमान बह गए।जैसे-जैसे चुनाव आगे बढ़ता जा रहा है इंडी गठबंधन ताश के पत्तों की तरह बिखरना शुरू हो गया है।समाजवादी शहजादे ने एक नई बुआ की शरण ले ली है। जो कि बंगाल से आती है।आगे उन्होंने एक-एक कर विपक्ष पर जमकर प्रहार किया। साथ ही जनता का आवाहन करते हुए कहा कि यदि देश की विरासत संस्कृति और पहचान की रक्षा चाहते है, तो बाराबंकी व मोहनलालगंज के भाजपा प्रत्याशियों को जिताकर संसद तक भेजने का काम करें।

इससे पूर्व मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि देश में अब तक चार चरणों के चुनाव संपन्न हो चुके है।जबकि तीन चरण बाकी हैं। इसके बावजूद पूरे देश की जनता 4 जून के परिणाम को लेकर पहले से आश्वस्त है। वह जानती हैं कि इस बार भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ही जीत होगी। यही वजह है कि पूरे देश में एक बार फिर मोदी सरकार और अबकी बार 400 पार का नारा गूंज रहा है।यह उद्घोष अब जनघोष बन गया है। यह पूरे देश में कांग्रेस और इंडी गठबंधन के विभाजनकारी तुष्टीकरण और अराजकता की नीतियों के खिलाफ देश की आम जनमानस की उद्घोषणा का शंखनाद है। उक्त बातें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को बाराबंकी के जैदपुर मार्ग पर बाराबंकी लोकसभा क्षेत्र में जनसभा को संबोधित करते हुए कहीं। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी मौजूद रहे। सीएम योगी ने बाराबंकी की लोकसभा प्रत्याशी राजरानी रावत और मोहनलालगंज के लोकसभा प्रत्याशी केंद्रीय मंत्री कौशल किशोर के पक्ष में वोट की अपील की। कार्यक्रम में सर्वप्रथम उन्होंने महादेवा और सिद्धेश्वर महादेव की धरती पर भारत की सांस्कृतिक नवजागरण के पुरोधा, एक भारत श्रेष्ठ भारत के शिल्पकार और दुनिया के लोकप्रिय राजनेता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जोरदार स्वागत कर उन्हें शिव का त्रिशूल उपहार स्वरूप भेंट किया। फिर जनता को संबोधित करते हुए बोले कि देश में पिछले 10 वर्षों में हुए विकास कार्यों को देखते हुए देश के आमजन ने एक बार फिर मोदी सरकार के विजय श्री के साथ खुद को जोड़ा है। ऐसे में हमें बाराबंकी और मोहनलालगंज समेत उत्तर प्रदेश की सभी 80 लोकसभा सीटों पर कमल खिलाकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भारत के सपने को साकार करना है। इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल, कौशल किशोर, खाद एवं रसद राज्य मंत्री सतीश चंद्र शर्मा,जिला प्रभारी अवनीश सिंह पटेल,जिलाध्यक्ष अरविंद कुमार मौर्य, विधायक कुर्सी साकेंद्र वर्मा, सदस्य विधान परिषद अंगद सिंह पटेल, वरिष्ठ भाजपा नेता एडवोकेट प्रद्युम्न बाजपेई,वन एवं पर्यावरण प्रेमी मनोज शुक्ला, भाजपा नेता आशुतोष अवस्थी, जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि प्रवेश शुक्ल ‘नानमुन’, पंडित अभय रावत सहित अन्य भाजपा नेता उपस्थित रहे।
एक वोट की ताकत समझा गए मोदी
पीएम ने अपने संबोधन में कहा कि आपके एक वोट की ताकत से आज अयोध्या में भगवान श्री राम का भव्य मंदिर बनकर तैयार है।यह काम मोदी ने अकेले नहीं किया है।अगर आपने अपना वोट देकर भाजपा सरकार नहीं बनाई होती तो शायद या मंदिर बनकर तैयार न होता।बाराबंकी नीचे निवासियों ने राम मंदिर के लिए जो संघर्ष किया है उसे बुलाया नहीं जा सकता।उन्होने आगे कहाकि यहां स्थित सप्त ऋषि आश्रम को सरकार आने पर विकसित किया जाएगा। लोधेश्वर महादेव में कॉरिडोर बनाने की कवायद शुरू हो गई है।
डीएम ने संभाली कमान
प्रधानमंत्री मोदी की इस चुनावी जनसभा को सकुशल संपन्न कराने के लिए डीएम सत्येंद्र कुमार सिंह ने खुद कमान संभाली।जिनकी चप्पे-चप्पे पर मौजूद निगरानी के चलते ऐसा व्यापक कार्यक्रम सकुशल संपन्न हुआ।यहां डीएम के निर्देश पर एडीएम अरुण कुमार सिंह,एडीएम इंद्रसेन सहित बड़े पैमाने पर प्रशासनिक अमला उपस्थित रहा।जोकि लगातार समस्त कार्यक्रम स्थल में भ्रमणशील रहकर निगरानी करता रहा।
एसपी के निर्देशन में बना अभेद चक्रव्यूह
पीएम मोदी की जनसभा को लेकर पुलिस बीते 24 घंटे से अलर्ट है। जिसमें एसपी दिनेश कुमार सिंह के नेतृत्व में पीएम की जनसभा को सफल आयोजन की एक बड़ी जिम्मेदारी थी। जिसे एसपी के निर्देश पर अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी चिरंजीवी नाथ सिन्हा व अपर अधीक्षक दक्षिणी पर्यवेक्षण में पुलिस ने बखूबी निभाया। यहां जनसभा में कार्यक्रम स्थल के तकरीबन एक किलोमीटर के दायरे में लगभग 8 हजार से अधिक जवान तैनात थे।जिसमें जनपद व गैर जनपद की पुलिस सहित केंद्रीय पुलिस भी शामिल थी।जिन्होंने कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए एक अभेध चक्रव्यूह की रचना कर दी।इसके दायरे में जो भी आया बगैर स्क्रीनिंग कार्यक्रम स्थल में दाखिल नहीं हुआ।
मंच से वर्मा वोट साधने का प्रयास
पीएम ने मंच से जनपद के खाटी नेता स्वर्गीय बेनी प्रसाद वर्मा और प्रगतिशील किसान रामशरन वर्मा का नाम लेकर वर्मा वोट को साधने का काम किया। बोले कि पूर्व में बेनी प्रसाद वर्मा की आपके जनपद के कांग्रेसी नेता जगह-जगह बुराई करते है। हमने आपके जनपद के प्रगतिशील किसान रामशरन वर्मा को पदमश्री देकर सम्मान दिया है।
