राहुल गांधी की जनसभा कल,कोठी क्षेत्र के मदारपुर चौराहे पर होगी जनसभा
रिपोर्ट-अज़मी रिज़वी-अकरम खान
बाराबंकी। इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी तनुज पुनिया के समर्थन में कोठी थानाक्षेत्र के मदारपुर चौराहे पर दोपहर 12 बजे कांग्रेस नेता राहुल गांधी एक जनसभा को सम्बोधित करेंगे। प्रधानमंत्री की जनसभा के अगले ही दिन राहुल गांधी की जनसभा होना चर्चा का विषय बन गया है। माना जा रहा है कि प्रधानमंत्री द्वारा तनुज पुनिया के लिए किया गया डैमेज राहुल गांधी द्वारा कंट्रोल किया जाएगा। वैसे तो राहुल गांधी या अखिलेश यादव की जनसभाओं में भीड़ अपने आप आती है, देखना है आज होनी वाली राहुल गांधी की जनसभा के बाद का चुनावी समीकरण किसके पक्ष में जाता है।