मोदी की जनसभा में पहुंचने के लिए पूर्व प्रमुख ने जनसम्पर्क कर किया अपील
रिपोर्ट-अज़मी रिज़वी-अकरम खान
बाराबंकी। भाजपा प्रत्याशी राजरानी रावत के समर्थन में आगामी 17 मई को देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की होने वाली जनसभा के मद्देनजर आज वरिष्ठ भाजपा नेता पूर्व ब्लाक प्रमुख सुनील सिंह द्वारा विकासखंड त्रिवेदीगंज के हसनपुर,बड़वल,कोलहदा,शिवनाम सहित दर्जनों गांवो में जनसंपर्क कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जनसभा में सम्मिलित होने की अपील की गई।जनसंपर्क के दौरान पूर्व ब्लाक प्रमुख सुनील सिंह ने कहा कि केंद्र में एक बार फिर भाजपा एनडीए की सरकार बनने जा रही है प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 25 करोड लोगों को गरीबी रेखा से उभार करके खुशहाल जीवन जीने के लिए आगे बढ़ाया है.जब राम भक्तो पर अयोध्या मे गोली चली थी तब भी प्रदेश में समाजवादी पार्टी और केंद्र में कांग्रेस सरकार थी इसलिए इन दोनो दलो को ऐसे हराना है कि यह कभी वापस न आ सके।इस अवसर पर पूर्व प्रधान प्रेमनारायण दीक्षित,पूर्व नगर अध्यक्ष पंकज दीक्षित,प्रधान अजय प्रताप सिंह,अभय प्रताप सिंह,मनोज सिंह आदि मौजूद रहे।
